तलाकशुदा एक्ट्रेस पर लट्टू हुआ शादीशुदा हीरो। पहली बीवी ने की खुदकुशी, दूसरी ने दे डाली तलाक की चेतावनी। शादी में आ रही खूब परेशानियां फिर भी डिवोर्सी एक्ट्रेस पर डाल रहे डोरे। क्रिकेटर की एक्स वाइफ पर फिदा हुआ मशहूर एक्टर।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर रिश्तों का मजाक बन जाता है। कभी किसी के अफेयर की चर्चाएं होती हैं तो कभी किसी का डिवोर्स सुर्खियां बनाता है। इस वक्त सुर्खियों में छाए हैं ।
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह। यह कहना गलत नहीं होगा कि सरेआम एक शादीशुदा एक्टर, तलाकशुदा एक्ट्रेस धनश्री वर्मा पर डोरे डाल रहे हैं। खुलेआम फ्लर्ट कर रहे हैं। और वह भी तब जब सभी जानते हैं कि उनकी पहली बीवी ने कर ली थी और दूसरी पत्नी ने इल्जामों की बारिश कर दी थी। यह तब कह दिया था जब शादी निभानी ही नहीं थी तो की ही क्यों? एक्टर का उनकी दूसरी वाइफ के साथ भी जल्द तलाक होने वाला है।
तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। पर्सनल लाइफ में इतनी कंट्रोवर्सी चल रही है तब भी खुलेआम क्रिकेटर की एक्स वाइफ के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। उनके लिपस्टिक पर कमेंट कर रहे हैं। डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि हम पवन सिंह और धनश्री वर्मा की बात कर रहे हैं। दोनों इस वक्त अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच लेटेस्ट एपिसोड में कुछ बातें हुई जिसमें लोगों ने नोटिस किया कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ खूब फ्लर्ट कर रहे हैं। उनकी सुंदरता पर लट्टू होते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी उनकी रेड लिपस्टिक को लेकर कमेंट कर रहे हैं तो कभी उनकी पर्सनालिटी डांस आवाज की तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कह दिया कि धनश्री की आवाज उनके एक्स गर्लफ्रेंड से बहुत मिलती है।
इसी के चलते लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया कि वह जरूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बात कर रहे हैं। वही आपको बता दें भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर किशोर राइज एंड फॉल को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसमें उन्होंने हाल ही में पहली पत्नी को याद करते हुए दूसरी वाइफ के साथ भी बिगड़े रिश्तों पर बात की थी और दुखी होकर कहा था कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बता दें पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी नीलम देवी से की थी। जिन्होंने शादी के 3 महीने बाद ही कर ली थी। नीलम से उनकी शादी साल 2014 में हुई थी और मार्च 2015 में उन्होंने कर लिया था।
भोजपुरी स्टार ने उन्हें याद करते हुए कहा था कि वो देवी थी और उन्होंने उन्हें खो दिया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की थी। उनकी यह शादी परिवार वालों की मर्जी से ही हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद इनके रिश्ते भी खराब होने शुरू हो गए और आज बात तलाक तक आ गई है। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच पवन सिंह धनश्री को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा ट्रोल भी हो रहे हैं।
