दूसरी औरत के लिए एक्टर ने बीवी को दिया धोखा, 3 साल की शादी में आई दरार।

मुश्किल में पड़ी करोड़पति एक्ट्रेस की शादी। सामने आया एक्टर पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच। दूसरी औरत के लिए पति दे रहा बीवी को धोखा। विवादों में घिरा खूबसूरत जोड़ी का रिश्ता। तलाक के अटकलों के बीच हुआ एक और चौंका देने वाला खुलासा। ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों में एक बार फिर एक खूबसूरत जोड़ी की 3 साल की शादी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

पिछले लंबे वक्त से विवादों में चल रही यह जोड़ी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और यह जोड़ी और कोई नहीं बल्कि पॉपुलर कपल संग्राम सिंह और पायल रोहतक ही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। संग्राम और पायल का रिश्ता एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है।

कुछ वक्त पहले ही पायल और संग्राम की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि दोनों का रिश्ता बुरे फेस से गुजर रहा है। हालांकि उस वक्त दोनों ने अपनी शादी में दरार की खबरों को नकार दिया था।

लेकिन इस बार कपल को लेकर एक ऐसी चौंका देने वाली खबर सामने आई है कि हर कोई सन्न रह गया है क्योंकि इस बार पति-पत्नी के बीच वो के आने का दावा किया जा रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा संग्राम किसी और हसीना के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं और यही नजदीकियां पायल और संग्राम के बीच दूरियों की वजह बन रही है।

इन सभी बातों का दावा नहीं कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कपल के करीबी सोर्स के हवाले से संग्राम सिंह के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दावा किया जा रहा है। जिसने इस बात की कंफर्मेशन दी है कि एक्टर की नजदीकियां पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस निकिता रावल संग बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि दोनों इस वक्त अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर सीक्रेट ही रख रहे हैं और एक दूसरे के लिए सीरियस भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है पिछले 6 महीने से संग्राम और निकिता एक साथ हैं और वक्त के साथ-साथ इनका रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है। हालांकि जब तक संग्राम और निकिता एक दूसरे को अच्छी तरह से जान पहचान नहीं लेते तब तक वो इसे दुनिया के सामने नहीं लाने वाले हैं।

अब फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद हक्के बक्के रह गए हैं और कमेंट्स में तरह-तरह के सवाल करने लग गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इतनी खूबसूरत बीवी के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है?” एक और यूजर ने लिखा, “बच्चा तो बहाना था, निकिता की वजह से तलाक लेना चाह रहा था।” हालांकि आपको बता दें कि पायल, संग्राम और ना ही निकिता किसी ने भी इन अटकलों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

जब तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आती है तब तक इन अफवाहों पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वहीं आपको बता दें पायल और संग्राम के तलाक की खबरें तब उठी थी जब पायल ने संग्राम के बनाए ट्रस्ट फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया था।

इस ट्रस्ट में पायल चेयरमैन के पोस्ट पर काम कर रही थी। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, सोशल मीडिया पर यह अफवाहएं फैलने लगी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शायद अब दोनों अलग हो सकते हैं। हालांकि इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर ने तलाक की खबरों को कई बार खारिज कर दिया था।

Leave a Comment