हाल ही में डायरेक्टर जेम्स गन ने सुपरमैन 2 की घोषणा की। अब उन्होंने फिल्म के प्लॉट के बारे में बड़ा हिंट दिया है। द हावस्टर्न शो पर उन्होंने कहा कि इस बार लेक्स लूथर और सुपरमैन एक दूसरे के खिलाफ नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ काम करते दिखेंगे।
सीक्वल में यह दोनों एक बहुत बड़े खतरे से लड़ते नजर आएंगे। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी। बन एफ्लिक और मैट डेमन स्टारर फिल्म द रीप का ट्रेलर आ गया है। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित क्राइम थ्रिलर है। जो कान हिन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा रही है।
हालांकि अब तक रीरिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह साल 2012 की सबसे कमाऊ फिल्म रही। इसने ₹320 करोड़ की ग्लोबल कमाई की थी। कुली रिलीज होने से पहले आमिर और लोकेश कनकराज दोनों ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह एक सुपर हीरो फिल्म बनाएंगे। अब खबर है कि यह फिल्म नहीं बनेगी। ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वजह कुली में आमि के कैमियो को मिला नेगेटिव रिस्पांस है। साथ ही लोकेशन ने अपना फिल्म लाइनअप भी अचानक बदल दिया है।
पहले उन्होंने कहा था कि कुली के बाद वो कैथी 2 और फिर आमिर वाली फिल्म बनाएंगे। मगर अब सबसे पहले वह कमल हासन और रजनीकांत वाली फिल्म बनाने वाले हैं। फिर कैथी 2 और उसके बाद विक्रम 2 पर काम किया जाएगा। इसमें 5 छ साल बीत जाएंगे। इसी कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब आमिर और लोकेश की सुपर हीरो फिल्म नहीं बनेगी।
ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1 के डिजिटल राइट्स ₹125 करोड़ में बिके हैं। यह किसी भी कन्नड़ फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील में से एक है। कंतारा 2 के आगे सिर्फ केजीएफ 2 है जिसके डिजिटल राइट्स ₹320 करोड़ में बिके थे। ओवरऑल देखें तो सलमान खान, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर की बड़ी फिल्में भी इस कीमत पर नहीं बिकी थी। सलमान खान की सिकंदर के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ में बिके थे। वॉर 2 के तेलुगो राइट्स 90 करोड़ में और एनिमल के समय यह डील 120 करोड़ में हुई थी। यह भी बता दें कि कंतारा 2 का बजट ₹125 करोड़ है।
इसके डिजिटल राइट्स भी ₹125 करोड़ में बिके हैं। इस तरह फिल्म ने अपनी लागत तो रिलीज़ से पहले ही वसूल ली है। पिछले दिनों किंग के सेट से शाहरुख खान और सुहाना की तस्वीरें लीक हो गई थी। तस्वीरें बाहर आते ही इंटरनेट पर हो हल्ला मच गया। शाहरुख ने प्रोडक्शन टीम को सिक्योरिटी टाइट करने की सख्त हिदायत दी। बावजूद इसके अब फिल्म की कहानी के बारे में भी कुछ जरूरी डिटेल्स लीक हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग में शाहरुख के कैरेक्टर का नाम विजय होगा। यह भी पढ़ने में आया है कि सिद्धार्थ आनंद उन्हें एंटी हीरो के तौर पर लाएंगे। सोशल मीडिया पर एक फैन थ्योरी में यह भी चल रहा है कि शाहरुख 1994 की अपनी पहली फिल्म अंजाम के अपने कैरेक्टर विजय को किंग में रिवाइज कर रही हैं। अंजाम में उनका किरदार बदला लेता है। किंग में भी शाहरुख एक गैंगस्टर का कैरेक्टर निभाने वाले हैं जो ग्रे शेड में होगा। आमिर खान का कहना है कि महाभारत उनकी ड्रीम फिल्म है।
इसे वो ग्रैंड स्केल पर बनाने वाले हैं। कुछ इंटरव्यूज में उन्होंने यह भी कहा कि वह महाभारत ऐसी बनाएंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी। अभी आमिर ने फिल्म की स्क्रिप्ट की पहली इबारत भी नहीं लिखी है और Netflix ने महाभारत आधारित सीरीज भी बना डाली है। कुरुक्षेत्र नाम की यह एनिमेशन सीरीज 10 अक्टूबर से प्रीमियर होगी। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार इसमें कुल 18 एपिसोड होंगे।
नौ पहले सीजन में और बाकी के नौ दूसरे सीजन में रहेंगे। दृश्य तीन के बारे में खबर है कि यह फिल्म के सेकंड पार्ट की तरह दिमाग घुमाने वाली फिल्म नहीं होगी। डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने फिल्म मेकर भारद्वाज रंगन से चर्चा में बताया कि इस बार कहानी सिंपल है। इस बार वो मोहन लाल की कैरेक्टर जॉर्ज कुट्टी की इमोशनल जर्नी दिखाएंगे। कहानी सेकंड पार्ट के क्लाइमेक्स के 4 साल बाद से शुरू होगी। शूट अक्टूबर में शुरू होगा। वेब सीरीज मिर्जापुर का फिल्म अप्शन मिर्जापुर द फिल्म बन रहा है।
सीरीज में कंपाउंडर का रोल करने वाले अभिषेक बनर्जी फिल्म में होंगे या नहीं यह अब तक अस्पष्ट था। बॉलीवुड हंगामा की खबर कहती है कि एक फैंस से इंटरेक्शन में अभिषेक ने कंफर्मेशन दे दिया है। प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने भी कहा कि फिल्म में अभिषेक ही कंपाउंडर बनेंगे। गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगस्त की पहली तारीख को नेशनल फिल्म अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा हुई थी। शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए चुना गया। अब अवार्ड सेरेमनी की डेट भी आ गई है। यह समारोह 23 सितंबर को होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विजेताओं को अवार्ड देंगी। ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर वन का ट्रेलर 20 सितंबर को आएगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म कर्नाटक के कदंब राजवंश और पंडुरली देव का इतिहास दिखाएगी।
फिल्म में गुलशन देवैया और रुक्मणी वसंत भी जरूरी किरदारों में होंगे। यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सयारा की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है। यह 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब बारी आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप तेलुगु फिल्म ब्लाइंड स्पॉट देखिए।
