कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वजह है द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बोला गया एक नाम। यह नाम है बॉम्बे। कपिल अपने शो में अक्सर मुंबई को बॉम्बे या बंबई ही बोलते हैं। इस बात पर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उनसे खफा हो गई है।
पार्टी ने कपिल को धमकाते हुए कहा कि वह इस शहर का सही से नाम लिया करें। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है। एएनआई से हुई बातचीत में मंशी फिल्म विंग के हेड अमय खोपकर ने कहा इस शहर का नाम मुंबई है।
लेकिन हमने देखा है कि कपिल शर्मा के शो में अक्सर इसे बॉम्बे या बंबई कहा जाता है। हम इसका विरोध नहीं कर रहे बल्कि गुस्सा जता रहे हैं। जब आप बाकी शहरों को उनके सही नाम से बुलाते हैं जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता तो फिर हमारे शहर का अपमान क्यों? इसका सही नाम मुंबई है और इसे वैसे ही कहा जाना चाहिए। खोपकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, आप इतने सालों से मुंबई में काम कर रहे हैं। मुंबई आपकी कर्मभूमि रही है। यहां के लोग आपको पसंद करते हैं और आपका शो देखते हैं। मुंबई हमारे दिलों में बसती है। इस शहर का अपमान मत कीजिए। मुंबई के लोगों का अपमान मत कीजिए। मैं कपिल शर्मा को वार्निंग दे रहा हूं।
मनसे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कपिल ने ऐसा गलती से किया है तो वह इसकी माफी मांग ले। चाहे उनके शो पर कोई भी सेलिब्रिटी आए उन्हें यह बताया जाए कि वह मुंबई को बॉम्बे या बंबई ना कहें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मन से कपिल और उनके शो का भरपूर विरोध करेगी। अमय ने अपने एक्स पर शो से जुड़ी एक वीडियो भी शेयर की है। इसमें उमा कुरैशी और साकिब सलीम मुंबई को बॉम्ब बोलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मुंबई और बॉम्बे की यह बहस कई सालों पुरानी है। दरअसल मुंबई पहले सात टापूओं का समूह हुआ करता था। इसे पुर्तगालियों ने बोमबाहिया यानी अच्छी खाड़ी का नाम दिया था। 1661 में जब पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन की शादी इंग्लैंड के राजा चार्ल्स सेकंड से हुई तब यह टापू अंग्रेजों को दहेज में दिया गया था। बाद में अंग्रेजों ने इन टापूओं को जोड़कर एक पोर्ट वाला शहर बनाया।
तब इसका नाम बॉम्बे रखा गया था। मुंबई नाम शहर की देवी मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है। 1970 से 1980 के दशक में शिवसेना ने बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई रखने की मांग की।
लंबे समय तक इसके लिए आंदोलन भी हुए। यह मांग 1995 में तब जाकर पूरी हुई जब शिवसेना बीजेपी की सरकार बनी। मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही राजधानी का नाम ऑफिशियली मुंबई करने का फैसला लिया। इस तरह 6 अक्टूबर 1995 में बॉम्ब का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर मुंबई हो गया।
