बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि पंजाब से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह दिल तोड़ देने वाली है। मैं अपनी अरदास अपने पंजाबी भाइयों, बहनों और मेहनती किसानों के लिए करता हूं। यह चुनौतीपूर्ण समय है और हम सबको मिलकर हर संभव मदद करनी चाहिए। पंजाब मजबूत रहे। हम तुम्हारे साथ हैं।
सुनील शेट्टी का बयान सिर्फ सहानुभूति भर नहीं था बल्कि एक मजबूत संदेश भी था कि जब कोई राज्य आपदा से जूझ रहा हो तो पूरा देश एकजुट होकर एक परिवार की तरह उसके साथ खड़ा होना चाहिए। आपको बताना चाहेंगे कि पंजाब में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचाई है और गांव-गांव पानी में डूब गए हैं। हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है और सैकड़ों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों में सरल लेने को भी मजबूर हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर किसानों और छोटे मजदूरों परिवार पर पड़ा है। जिनकी रोजीरोटी इस बाढ़ में बह सी गई है।
राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से राहत कार्य बचाव जारी है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की जद्दोजहद में हैं। साथ ही कई स्वयंसेवी संगठन भी मदद के लिए आगे हैं। लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं और लोगों को लगातार मदद की दरकरार है। सुनील शेट्टी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बॉलीवुड और देश भर से कई सारी हस्तियां पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता दिखा रही हैं। इससे ना सिर्फ पीड़ितों को हौसला मिलता है बल्कि पूरे देश में एक संदेश भी जाता है कि इंसानियत सबसे ऊपर है। इतिहास गवाह है कि पंजाब की ताकत उसका जज्बा है। चाहे स्वतंत्रता संग्राम का दौर रहा हो या फिर प्राकृतिक आपदा है।
पंजाब कभी हार मानना नहीं जानता है और जब पूरा भारत उनके साथ खड़ा है तो कोई भी आपदा उनके हौसले को नहीं गिरा सकती है। सुनील शेट्टी का यह संदेश पंजाब के लिए नहीं बल्कि हम सबके लिए भी है। जरूरत इस बात की है कि हम दुआओं और संवेदनाओं से आगे बढ़कर मदद के हर संभव तरीके अपनाएं। चाहे आर्थिक सहयोग, आर्थिक सामग्री या फिर स्वयंसेवा हो।
हालांकि इससे पहले भी सुनील शेट्टी के अलावा सनी देओल ने भी अपना रिएक्शन दिया था और सनी देओल ने भी पंजाब के इस हालत को लेकर अपना दुख व्यक्त सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह भी इस बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए हर संभव व मुनकिन मदद करेंगे। वहीं सलमान खान भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं।
