बाढ़ में फंसी रुबीना दिलैक की जुड़वां बेटियां ! एक्ट्रेस ने लगाई मदद की गुहार!

भारी बारिश और बाढ़ में फंसी रुबीना की जुड़वा बेटियां। चिंता में रो-रो कर बुरा हाल। सोशल मीडिया पर छलका दर्द। हिमाचल प्रदेश में हुई बाढ़ से परेशान परिवार। पोस्ट कर सुनाई आपबीती। हाथ जोड़कर लगा रही मदद की गुहार। जैसा कि सभी जानते हैं पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है।

सड़कें बह गई हैं, पेड़ गिर गए हैं और कई इलाकों में बिजली और नेटवर्क ठप हो गए हैं। इस आपदा के बीच टीवी की छोटी बहू एक्ट्रेस रुबीना दिलेक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस बहुत दुखी और उदास दिखाई दे रही हैं और चिंता में घिरी नजर आ रही हैं। रुबीना ने अपने पोस्ट में कहा कई लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं हिमाचल की स्थिति पर क्यों नहीं बोल रही हूं।

वहां बारिश ने भारी नुकसान किया है। सड़कें टूट गई, भूस्खलन हुए, पेड़ गिरे और लाइट कनेक्शन चरमरा गए। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि प्रकृति के सामने इंसान बेबस है। उनके परिवार के घर में भी तीन दिनों से बिजली और नेटवर्क नहीं है। रुबीना ने बताया कि शिमला में उनके फार्म हाउस पर उनके माता-पिता, दादी और उनकी जुड़वा बेटियां रहती हैं। हालांकि उनका परिवार सुरक्षित है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा इस मुश्किल वक्त में हम सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं। घर बैठे चिंता तो होती है। मिली जानकारी के अनुसार रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला पिछले दो हफ्तों से अपनी फ्लाइट शेड्यूल कर रहे हैं। लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। रुबीना ने बताया कि 15 दिन पहले जब वह हिमाचल गई थी तो तीन दिन भूस्खलन की स्थिति में फंस गई थी। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और कहा कि अगर सोशल मीडिया के जरिए मदद या फंड जुटाने की जरूरत पड़ी तो वह हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं अपने पोस्ट के कैप्शन में रुबीना ने लिखा मैं आपके साथ हूं। हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जूझ रहा है। 20 जून से अब तक 320 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और नुकसान 3 लाख करोड़ के पार जा चुका है। जिसके चलते राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त में सामान्य से 68% ज्यादा बारिश हुई।

जो 1949 के बाद से इस अगस्त में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। मानसून के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, मकान, डहने और सड़कें जाम होने की समस्या हुई है। हाल ही में मंडी और उसके आसपास के इलाकों में मकान, डहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार कई सेलेब्स भी आगे आ रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद, मीका सिंह और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने भी बाढ़ प्रभावित गांव में लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Comment