ऋषि कपूर को याद कर छलका नीतू कपूर का दर्द, आखरी इच्छा का किया खुलासा।

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर इमोशनल हुई नीतू कपूर। वीडियो शेयर कर कही दिल की बात। बेटी रिधिमा ने भी किया दिवंगत पिता को याद। नम आंखों से बताई पिता की आखिरी ख्वाहिश। ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा इस तरह रणबीर रिधिमा ने की पूरी।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और यही फिल्में आज भी लोगों को एंटरटेन करती हैं। ऋषि कपूर अपने पूरे परिवार के लिए सपोर्ट सिस्टम थे।

एक्टर का परिवार उनके बिना खालीखाली और एकदम अधूरा सा हो गया है। वैसे तो नीतू कपूर अपने पति की याद में अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन आज उनकी जन्मतिथि के मौके पर एक्ट्रेस कुछ ज्यादा ही भावुक नजर आई। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक खास वीडियो शेयर की है और ऋषि कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

वहीं रिधिमा ने भी अपने पापा के लिए इमोशनल नोट लिखा है। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल साल 2020 में 67 की उम्र में ल्यूकेमिया से 2 साल की जंग के बाद निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद एक इंटरव्यू के दौरान रिधिमा ने उनके आखिरी दो ख्वाहिशों के बारे में बताया था।

वेल, आप सोच रहे होंगे कि एक्टर की ऐसी कौन सी दो इच्छा थी जो उनके जाने के बाद उनके बच्चे आज शान और शौकत से पूरी कर रहे हैं। रिधिमा ने कहा कि उनके पिता रणबीर की शादी और बांद्रा में स्थित उनका घर पूरी तरह से बनकर तैयार देखना चाहते थे। रिधिमा इस बारे में बात करते हुए बेहद इमोशनल हो गई और कहती हैं, पापा की आखिरी दो इच्छाएं थी।

पहली रणबीर की शादी करना और दूसरी घर को तैयार करना। अब घर लगभग तैयार है और रणबीर की भी शादी हो चुकी है। जब उनकी यह दोनों इच्छाएं पूरी हो रही थी तब हम सभी काफी इमोशनल थे। मैं वाकई चाहती थी कि वह हमारे साथ यहां होते लेकिन मुझे लगता है कि भगवान का कुछ और ही प्लान था। रिद्धिमा ने आगे कहा पापा हमेशा से चाहते थे कि मेरी शादी बड़े धूमधाम से हो और उन्होंने ऐसा कराया भी। लेकिन जब रणबीर की शादी का समय आया तो भाई ने साफ कहा कि हमारे परिवार में एक बार बड़ी शादी हो चुकी है। इसलिए अब मैं अपनी शादी सिंपल चाहता हूं। आलिया और रणबीर दोनों ही बहुत सिंपल इंसान हैं। अब ऋषि कपूर की दोनों आखिरी ख्वाहिशों को रिधिमा और रणबीर दोनों ने पूरा कर दिया है।

अब जब ऋषि कपूर की दूसरी ख्वाहिश यानी कि कृष्णा राज बंगला बनकर तैयार होने वाला है। तो खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस मेंशन में ऋषि कपूर को डेडिकेटेड एक स्पेशल रूम बनवाया गया है। जहां एक्टर से जुड़ी वो हर याद वहां मौजूद रहने वाली है।

इतना ही नहीं आपको बता दें ऋषि कपूर के आखिरी वक्त के दौरान आलिया न्यूयॉर्क में ही मौजूद थी, जहां उनका इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस ने वहां पर बहू होने का हर फर्ज़ अदा किया था। ऋषि कपूर भी आलिया को बहू के रूप में स्वीकार कर चुके थे। वो दिलो जान से चाहते थे कि रणबीर की आलिया से शादी हो। तो ऐसे में शादी के दौरान सबसे ज्यादा इमोशनल रणबीर ही थे। एक्टर ने अपने स्पेशल डे पर ऋषि कपूर की घड़ी उनकी याद के तौर पर पहनी हुई थी।

Leave a Comment