पाकिस्तान पीएम की बेगम बनने वाली थीं रेखा! मां को मंजूर था गैर-धर्म में रिश्ता!

पाकिस्तानी पीएम की बेगम बनने वाली थी रेखा। एक्ट्रेस की मां ने दिखा दी थी हरी झंडी। अमिताभ ने ही इस क्रिकेटर की दीवानी थी। मुंबई के बीच पर बिताए कई हसीन पल। अखबार में छप गई शादी की खबर। फिल्म इंडस्ट्री में मच गई थी सनसनी। फिल्म इंडस्ट्री में एक रूमर आज तक जिंदा है। फैंस का मानना है रेखा हमेशा से बस बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ घर बसाना चाहती थी। कहा तो यह भी जाता है कि रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

लेकिन अगर हम आपसे कहें कि वो मिसेज बच्चन नहीं बल्कि पाकिस्तानी पीएम की बेगम बनने वाली थी और यह खबर एक फेमस अखबार ने भी छाप दी थी। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी। जी हां, यह किस्सा एकदम सच है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। 80 के दशक से आज भी अपनी एक्टिंग और अदायगी से फैंस के दिलों पर राज करने वाली लेजेंड्री एक्ट्रेस रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब रही है उससे ठीक उलट उनकी पर्सनल लाइफ है। प्यार तो उन्होंने टूट कर किया लेकिन कोई रिश्ता कामयाब नहीं हो पाया।

वहीं क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा था जब रेखा और पाकिस्तान के पूर्व पीएम और क्रिकेटर इमरान खान के लव अफेयर की चर्चा आम हो गई थी। इतना कि शादी की खबर अखबार में छप गई थी। कहा जा रहा था कि रेखा की मां इमरान को बहुत पसंद करती थी और चाहती थी कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। वैसे तो रेखा का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती को लेकर हमेशा रही है और वहीं कुछ समय तक अक्षय कुमार के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था।

बताया जाता है जब रेखा और इमरान खान के रिश्ते को लेकर खबर छपी थी तो यह बात हर किसी की जुबान पर आ गई थी। बॉलीवुड और मीडिया में खूब बातें हो रही थी। अफवाहएं यहां तक फैलने लगी थी कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। कहा जाता है 90ज में इमरान अपनी पर्सनालिटी और लुक्स की वजह से महिलाओं के बीच बहुत फेमस थे। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी उनकी फैन थी। इसी बीच रेखा के साथ उनका नाम खूब चर्चा में आया था। इतना कि अखबार स्टार में छपी एक खबर ने सबको चौंका कर रख दिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान और रेखा जल्द ही शादी करने वाले हैं।

खबर में यह भी बताया गया था कि फिल्म मैगजीन मूवी ने इस बारे में जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। हालांकि रेखा ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया था। कहा तो यह भी गया कि उनकी मां भी इमरान खान को काफी पसंद करती थी और उनके रिश्ते के पक्ष में थी।

बताया गया यह खबर तब और पक्की हो गई थी जब मुंबई के एक बीच पर रेखा और इमरान को एक साथ देखा गया। तभी से लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया था कि दोनों का अफेयर चल रहा है और दोनों जल्द शादी कर लेंगे। लेकिन जब इस पूरे रूमर को लेकर इमरान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक्ट्रेसेस के साथ समय बिताना पसंद है लेकिन वो किसी एक्ट्रेस के साथ शादी करने की इच्छा नहीं रखते हैं। उनकी इसी बात से सारे रूमर्स को खत्म कर दिया गया।

Leave a Comment