यह रिश्ता क्या कहलाता है? फिल्म एक्टर पर लगा दुष्कर्म का आरोप। विवादों में घिरे 40 साल के आशीष कपूर। खबरें फैलते ही टीवी इंडस्ट्री में मची सनसनी। पब्लिकली सामने आई एक्टर की निजी जिंदगी। जबरदस्ती केस में आशीष को किया गया गिरफ्तार। ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों में से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यह रिश्ता क्या कहलाता है? फेम एक्टर आशीष कपूर विवादों में घिर गए हैं। जी हां, आशीष कपूर टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे हैं। ऐसे में उनके ऊपर दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान जबरदस्ती करने के आरोप लगाए गए हैं। खबरों के मुताबिक पीड़िता और आशीष की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।
दोस्ती के बाद पहली बार दोनों इसी पार्टी में मिले थे। जहां पीड़िता द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर किया। हालांकि बाद में महिला ने अपने बयान को बदला और कहा कि सिर्फ आशीष ने ही उनके साथ किया है। बहरहाल इस मामले में एक्टर की गिरफ्तारी पुणे से की गई है। आशीष के खिलाफ दिल्ली पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है।
हालांकि इस खबर के फैलते ही पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। वहीं एक्टर के फैंस भी दंग रह गए हैं। आपको बता दें कि आशीष कपूर टीवी की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आशीष कपूर की निजी जिंदगी पर खुले बाजार में कीचड़ उछाला गया हो। इससे पहले भी कई बार वो अपने टूटे हुए रिश्तों और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। अब आशीष कपूर पर लगे रेप के इल्जाम के बाद उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी लोग सरेआम बातें कर रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में छा गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आशीष कपूर ने देखा एक ख्वाब की कोस्टार प्रियल गौर को 18 साल की उम्र में डेट किया था।
हालांकि उनका रिश्ता खत्म हो गया। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बावजूद वो अच्छे दोस्त बने हुए हैं और एक दूसरे के साथ स्पीड डायलिस्ट में हैं। रियल संग ब्रेकअप के बाद आशीष अल्बानियाई ई मॉडल एलडा क्रोनी के साथ 2 साल तक रिश्ते में रहे। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आशीष और एलडा का रिश्ता बेहद ही बुरे नोट पर खत्म हुआ था। आशीष ने बाद में प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे को डेट किया और अप्रैल 2021 में दोनों ने सगाई भी कर दी थी।
यहां तक कि उन्होंने मौत हमें जुदा ना करने वाला टैटू भी बनवाया था। पर्ल ग्रे और आशीष की मुलाकात टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के सेट पर हुई थी। हालांकि शायद वक्त और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। महज एक साल के अंदर ही दोनों की सगाई टूट गई और दोनों ने अपने रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग कर लिए। जानकारी के लिए बता दें कि प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे, अनुपमा और सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है कि प्रोड्यूसर राजन शाही की एक्स वाइफ हैं। एक्टर के इस रिश्ते के खत्म होने के बाद उनका सिक्का इस तरह पलटा कि एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से वह कोसों दूर हो गए थे। और अब वो रेप केस में फंस गए हैं।
टीवी की दुनिया में आने से पहले आशीष कपूर ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर भी काम किया। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू टीवी शो कोई है से किया था। आशीष कपूर सरस्वती चंद्र लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज चांद छुपा बादल में ससुराल सिमर का टूर सात फेरे सलोनी का सफर देखा एक ख्वाब मोलिकी रिश्तों की अग्नि परीक्षा यह रिश्ता क्या कहलाता है वो अपना सा और बंदनी जैसे टीवी शोज़ में नजर आ चुके हैं। उन्होंने टेबल नंबर 21 और कुर्बान जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि आशीष को टीवी शो देखे एक ख्वाब में उदयवीर सिंह के किरदार से पॉपुलैरिटी ज्यादा मिली थी।
