फटे-पुराने कपड़े..रखा कटोरा..भेष बदलकर भीख मांग रहा मशहूर टीवी सितारा !

सड़क पर आ गया मशहूर टीवी सितारा। कभी कमाए करोड़ों, अब भीख मांगने पर मजबूर। फटे पुराने कपड़े हाथ में डफली और सामने रखा कटोरा। लोगों ने भीख में दिए ₹120 और कुछ ने डाले चिल्लर। चिंता में आ गए फैंस। एंटरटेनमेंट की दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ नहीं पता। यहां अर्श से फर्श पर आना और फर्श से अर्श पर जाने में पल भर का समय लगता है।

कोई रातोंरात सुपरस्टार बन जाता है और कोई भिखारी। जी हां, यह वीडियो देखिए। क्या आप पहचान पा रहे हैं इस शख्स को? यह टीवी का एक मशहूर सितारा है। अगर आपको लग रहा है कि यह कोई फेमस एक्टर रहा होगा जो अब भिखारी बन गए हैं तो आपको बता दें यह कोई एक्टर नहीं टीवी की फेमस एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री हैं। जी हां, नारायणी हैरान रह गए ना? लेकिन यह बिल्कुल सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि टीवी की यह फेमस अदाकारा सड़क पर भीख क्यों मांग रही है?

इसका जवाब हम आपके लिए लेकर आ गए हैं और पूरा मामला आपको विस्तार से समझाते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक अपने फैंस को कई मौके पर बहुत ज्यादा सरप्राइज़ कर देते हैं।

ऐसा ही एक चौंकाने वाला सरप्राइज़ छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने भी अपने फैंस को दिया है। जिससे उनके चाहने वाले हक्के बक्के रह गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस का लुक बहुत ज्यादा बदला हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस को सड़क किनारे भिखारी के लुक में देखा जा सकता है जिसमें उनके बाल लंबे और सफेद हैं। साथ ही चेहरे पर दाढ़ी है।

शरीर पर पुराने कपड़े और कंबल ओढ़ा हुआ है। उनके हाथ में एक डफली है जिसे बजाते हुए वो देखा है पहली बार गाना गा रही हैं। इस गेटअप में उन्हें पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। तुझे मिलने का कहती थी मैं बेकरार अब जाके आया मेरे इतना ही नहीं नारायणी के सामने कटोरा भी रखा हुआ है जिसमें कुछ सिक्के और नोट हैं। जमीन पर कंबल बिछाकर बैठी नारायणी मगन होकर अपनी धुन में गाती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस को इस भेष में पहचानना वाकई मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस के भी बहुत दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे कहते हैं असली एक्टिंग। वहीं एक और यूजर ने लिखा ओह, क्या दिन आ गए हैं बेचारी के। वहीं आपको बता दें नारायणी शास्त्री ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्रामहैंडल पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा करना काफी पसंद है। उन्होंने कैप्शन में लिखा मैं अपना प्रोफेशन कभी भी बदल सकती हूं।

सच कहूं तो मुझे अपने काम में यही सबसे ज्यादा पसंद है। मैं किसी के भी जैसी बन सकती हूं। और आपको बता दें यह लुक उन्होंने अपने कैरेक्टर के लिए अपनाया है। नारायणी शास्त्री इन दिनों नयनतारा सीरियल में नजर आ रही हैं। इसमें वो डबल रोल प्ले कर रही हैं। सीरियल के एक सीक्वेंस के लिए एक भिखारी का किरदार निभाना था जिसके चलते एक्ट्रेस इस लुक में नजर आ रही हैं।

Leave a Comment