प्रिया मराठे के बाद टीवी की इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, बीमारी से बुरा हाल।

दीपिका कक्कड़ की हालत हुई बहुत खराब। मुश्किल से कट रहे हैं दिनरा। पहले लीवर बीमारी की झेली मार। फिर इलाज के साइड इफेक्ट ने बिगाड़ा हाल और अब वायरल इंफेक्शन ने दी दोहरी मार। पल-पल सता रही है 2 साल के बेटे रूहान की चिंता। लगता है हमारी टीवी इंडस्ट्री की संस्कारी बहुओं को किसी की बुरी नजर लग गई है। एक के बाद एक मनहूस खबरें सामने आ रही हैं।

अभी चंद दिन पहले ही पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे बीमारी से निधन की खबर सामने आई थी। महज 38 की उम्र में प्रिया का दुनिया से चले जाना हर किसी का दिल तोड़ गया था। अभी तक लोग प्रिया की मौत के गम से उभ नहीं पाए हैं। और इधर दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी हेल्थ अपडेट देकर अपने लाखों चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है।

शोएब की दीपी ने अपने लेटेस्ट वॉग में जानकारी दी है कि उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। जब से दीपिका का इलाज शुरू हुआ है तभी से वह टारगेट थेरेपी के साइड इफेक्ट्स झेल रही थी और अब उन पर दोहरी मार भी पड़ गई है। दीपिका की मुश्किलों में वायरल इंफेक्शन ने दोहरा इजाफा कर दिया है। जिसकी वजह से उनकी हालत बहुत बुरी हो गई है। परेशानी की बात यह है कि दीपिका के साथ-साथ उनका 2 साल का बेटा रूहान भी वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ गया है।

हालांकि इम्युनिटी कमजोर होने के चलते दीपिका की हालत ज्यादा खराब है। अपनी बिगड़ी हालत के बारे में बात करते हुए दीपिका ने वॉग में कहा कि मेरी हालत बहुत खराब है। मुझे भी रूहान जैसा वायरल इंफेक्शन हो गया है और मेरे मामले में यह ज्यादा गंभीर हो गया है। वो इसलिए क्योंकि मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है जिससे मेरी इम्यूनिटी काफी कम हो गई है। इस दौरान दीपिका ने अपने इलाज के बारे में भी बात की। दीपिका ने बताया कि उन्हें और एंटी एलर्जी दवाओं की हैवी डोज़ दी जा रही है।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर से मिली सलाह के बारे में बताते हुए दीपिका ने आगे कहा डॉक्टर सोमनाथ ने हमें पहले ही बता दिया था कि अगर मुझे कोई वायरल इंफेक्शन या बुखार हो जाए तो उनसे संपर्क करना जरूरी है। मुझे एंटीबायोटिक्स और एंटी एलर्जी दवाओं का हैवी डोज़ दिया जा रहा है जिसका मुझ पर असर हो रहा है। उम्मीद है मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीमारी युक्त गाठ को दीपिका के लीवर से अलग करने के लिए उनका सारवार किया गया था। तो वहीं ऑपरेशन के 1 महीने बाद दीपिका का आगे का इलाज शुरू हुआ। दीपिका इन दिनों ओरल टारगेट थेरेपी ले रही हैं ताकि वह दोबारा कैंसर की चपेट में ना आ पाए। इस टारगेट थेरेपी के चलते ही दीपिका को काफी साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ रहे हैं।

दीपिका के मुंह में छाले, हाथ पर चकते, नाक और गले में दिक्कतें होने लगी हैं। उनके बाल भी काफी झड़ रहे हैं। हालांकि दीपिका ने खुद को पूरी तरह से पॉजिटिव रखा हुआ है और इस मुश्किल इलाज के बावजूद वह खुद को जिंदा दिल रखे हुए हैं। अपने इलाज के साथ-साथ दीपिका अपनी ब्लॉगिंग और अपने ऑनलाइन क्लोथिंग वेबसाइट पर भी पूरा-पूरा ध्यान दे रही हैं।

Leave a Comment