मॉडर्न एशा को बनना पड़ा घरेलू बहू। सासू मां ने लगाया शॉर्ट ड्रेसेस पर बैन। पति भरत के लिए खाना बनाने को हुई थी मजबूर। बार-बार टोकाकी से परेशान हो गई थी ईशा। तीसरा बेटा बोलकर कराए सारे काम। मां हेमा ने भी ससुराल वालों का दिया साथ। बोली पति की सुनो सास की मानो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी का डिवोर्स जितना 2024 में चर्चा का विषय नहीं बना था उतना एक साल बाद 2025 में टॉक ऑफ द टाउन बन गया है और वजह है भरत तख्तानी की न्यू गर्लफ्रेंड मेघना लखानी जिनके साथ हाल ही में उन्होंने कोजी पिक्चर शेयर की और अपना रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया और अब वापस से वही सब बातें होने लगी कि ईशा देओल के साथ भरत तकानी की शादी में क्या हो गया था जिसकी वजह से वह चल नहीं सकी।
दोनों की दो प्यारी बेटियां हैं राध्या और मिराया। वो भी अपने मम्मी पापा का डिवोर्स नहीं रुकवा पाई। बल्कि उल्टा एक्स कपल ने कहा कि बच्चों को अच्छा माहौल देने के लिए वो डिवोर्स ले रहे हैं। साथ में कोपरेंटिंग करेंगे। न्यू गर्लफ्रेंड के इंट्रोडक्शन के बाद अब ईशा के एक्स पति के साथ-साथ एक्स सास के नेचर और बिहेवियर को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। दरअसल ईशा ने शादी के दौरान कई इंटरव्यूज में भरत और एक्स सास पूजा तख्तानी के बारे में बहुत कुछ बताया था। या कहें बहुत सारे हिंट दिए थे जो अब सर्कुलेट हो रहे हैं। जिससे लोग अंदाजे लगा रहे हैं कि ईशा को घरेलू बनने पर मजबूर कर दिया गया था।
उन्हें शॉर्ट ड्रेसेस पहनने की आजादी नहीं थी। किचन में उनका काफी वक्त बीतता था। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह खुद ईशा देओल ने बताया था। ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। उनके ससुराल का माहौल काफी अलग था। बता दें बच्चा पैदा होने के बाद पति भरत से भी उनकी दूरी बढ़ गई थी। ईशा ने इन सभी बातों का जिक्र अपनी किताब अम्मा मियां में किया था। यह बुक साल 2020 में आई थी। उन्होंने लिखा है कि शादी के बाद वह पहले की तरह शॉट्स पहनकर नहीं घूम सकती थी। ईशा ने इसमें बताया है कि उनकी सास का बर्ताव उनके लिए कैसा था। ईशा ने किताब में लिखा 2012 में जब हमारी शादी हुई, कई चीजें थी जो बदल गई। जाहिर सी बात है एक बार मैं भरत के परिवार के साथ रहने लगी। मैं अपने घर पर शॉट्स और गंजी में नहीं घूम सकती थी जैसे पहले करती थी। ईशा ने बताया था कि तख्तानी परिवार में सभी बहुएं अपने पतियों के लिए स्वादिष्ट खाने का डब्बा बनाकर पैक किया करती थी। भरत से मिलने से पहले उन्होंने कभी खाना नहीं बनाया था। उन्होंने अपनी सासू मां की तारीफ भी की और किताब में लिखा था कि उनकी सास ने कभी जिद नहीं की थी। ईशा कभी किचन में जाएं या कोई रूढ़िवादी काम करें।
ईशा ने बताया था कि उनकी सास हमेशा बोलती थी कि वह उनके तीसरे बेटे की तरह है। वहीं एक इंटरव्यू में भरतानी ने कहा था कि ईशा उनके खाने-पीने का खूब ध्यान रखती हैं। वो पूरी कोशिश करती हैं कि उन्हें उनकी पसंद का खाना मिले। वहीं अगर ईशा की मां हेमा मालिनी की बात करें तो उन्होंने भी ईशा को यही सलाह दी थी कि वह भरत का ध्यान रखें। पति के उठने से पहले उठे उनकी सेवा करें। ससुराल वालों का ध्यान रखें। ईशा के अनुसार उन्होंने एक अच्छी बहू और पत्नी होने का फर्ज हमेशा निभाया। लेकिन फिर भी दोनों की शादी 2024 में टूट गई।