आखिरी इच्छा दिल में ही लिए दुनिया से रुखसत हो गई प्रिया। शादी के 13 साल बाद भी नहीं बन पाई थी मां। किसी परिकथा से कम नहीं थी शांतनु और प्रिया की लव स्टोरी। बीच सफर में ही शांतनु को अकेला कर गई प्रिया तो नहीं बर्दाश्त हो रहा जीवन साथी को खोने का सदमा। मशहूर टीवी और मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच मौजूद नहीं है।
31 अगस्त को प्रिया का निधन कैंसर की वजह से हो गया था। तकरीबन ढाई साल तक प्रिया ने इस जानलेवा बीमारी से जिंदगी की जंग जी जान से लड़ी। एक बार तो ऐसा भी लगा कि शायद प्रिया यह लड़ाई जीत गई हैं। लेकिन फिर बीमारी ने प्रिया को ऐसी चोट दी कि उनकी सांसों की डोर टूट गई। 31 अगस्त की शाम ही प्रिया को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।
सुहागन की तरह सजकर प्रिया इस दुनिया से रुखसत हो गई और अपने पीछे छोड़ गई। पति शांतनु के दिल में गम, आंखों में आंसू और वो एक इच्छा जिसे शांतनु अब चाहकर भी पूरा नहीं कर पाएंगे। वो इच्छा थी मां बनने की। जी हां, 13 साल का अटूट बंधन और बेपनाह प्यार होने के बाद भी प्रिया और शांतनू अपनी फैमिली को आगे नहीं बढ़ा पाए थे। प्रिया मां बनने का सुख हासिल किए बिना ही बेऔलाद इस दुनिया से रुखसत हो गई और पति शांतनू को बिल्कुल अकेला कर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया की असमय मौत से उनके पति शांतनु गहरे सदमे में हैं। वो यह गम बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे कि प्रिया अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। प्रिया के निधन के बाद उनकी और शांतनू की लव स्टोरी भी चर्चा में आ गई है। पवित्र रिश्ता में अर्चना की छोटी बहन वर्षा देशपांडे का रोल प्ले कर प्रिया घर-घर में पहचान बना चुकी थी। वहीं शांतनू भी जानेमाने एक्टर हैं और मराठी सिनेमा में काम करते हैं। शांतनू मोघे के पिता श्रीकांत मोघे भी मराठी एक्टर और और थिएटर आर्टिस्ट थे।
प्रिया और शांतनू की जोड़ी दिखने में जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही खूबसूरत थी दोनों की लव स्टोरी भी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया और शांतनू जब इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे, तब एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में वह पहली बार मिले थे।
दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि साल 2012 में शांतनू ने बेहद फिल्मी अंदाज में प्रिया मराठे को शादी के लिए प्रपोज किया था। तो प्रिया ने भी इस प्रपोजल को कुबूल करने में देर नहीं की थी।
24 अप्रैल 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के बीच जबरदस्त प्यार था। प्रिया ने अपनी और शांतनू की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिनमें उनकी लव केमिस्ट्री देखने को मिलती है। लेकिन लगता है कि इस खूबसूरत जोड़ी के प्यार को किसी की बुरी नजर लग गई है। कुछ साल पहले ही प्रिया को बीमारी की चपेट में आने की खबर मिली और फिर प्रिया और शांतनू की जिंदगी हमेशा हमेशा के लिए बदल गई।
प्रिया की निधन के बाद उनकी कोस्टार उषा नाटकर्णी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आखिरी वक्त में प्रिया से मिलना चाहती थी।
लेकिन उनके पति शांतिनू ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से प्रिया के बाल पूरी तरह से झड़ चुके थे और वह नहीं चाहती थी कि ऐसी हालत में कोई भी उन्हें देखे और उनसे मिले।