इंडस्ट्री में हर एक शख्स की आंख उस वक्त नम हुई जब सुना कि 38 साल की एक्ट्रेस प्रिया मराठे इस दुनिया में नहीं रही। प्रिया मराठे जो कसम से और यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है। टीवी का पॉपुलर चेहरा है वो कम ही उम्र में चल बसी।
प्रिया पिछले दो सालों से कैंसर से झूझ रही थी। वो अकेले ही इस कैंसर की फाइट कर रही थी। बीमारी से रिलेटेड जो ट्रिटमेंट करवानी थी, वह भी प्रिया ने करवा ली थी। कुछ टाइम वो ठीक-ठाक रही। लेकिन इसके बाद उनके शरीर ने कैंसर के ट्रीटमेंट को जवाब देना ही बंद कर दिया।
प्रिया मराठे ने जब बीमारी की ट्रीटमेंट करवाई और वह थोड़ा ठीक फील कर रही थी। तब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से अपना काम शुरू कर दिया था। जहां एक तरफ हम देखते हैं कि सेलिब्रिटीज को कैंसर होता है तो वह बीमारी की स्टेज बाय स्टेज जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। प्रिया मराठे ने कभी अपने बीमारी के बारे में किसी से बात ही नहीं की थी। यही वजह है कि जब प्रिया मराठे के डेथ की खबर आई और यह पता चला कि उन्हें कैंसर था या हर किसी को शॉक लगा।
कई लोगों को पता भी नहीं था कि प्रिया मराठे पिछले दो सालों से बीमारी से जूझ रही थी। प्रिया मराठे की बीमारी जर्नी के बारे में ज्यादा लोगों को तो पता नहीं है लेकिन उषा नाटकर्णी जी जो फिल्म इंडस्ट्री की एक सीनियर एक्ट्रेस है उन्होंने बताया था कि कुछ समय पहले वह अंकिता लोखंडे के घर पर गई थी और तब प्रिया मराठे के कैंसर के बारे में बात हुई थी। उन्होंने और अंकिता ने डिसाइड भी किया था कि वह प्रिया मराठे से मिलने मीरा रोड में उनके घर जाएंगे। उषा नाटकर्णी जी ने प्रिया मराठे के हस्बैंड को कांटेक्ट भी किया था कि वह प्रिया मराठे से मिलना चाहते हैं।
लेकिन उनके हस्बैंड ने मना कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिया मराठे की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। वो एकदम स्किनी हो गई थी। शरीर पतला हो गया था। बाल जा चुके थे और इस स्थिति में प्रिया मराठे लोगों को फेस नहीं करना चाहती थी। यही वजह है कि वह अपने कलीग से भी दूर रही। प्रिया मराठे की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके थे। लेकिन उन्होंने बच्चे की प्लानिंग नहीं की क्योंकि उन्होंने मुंबई में घर खरीद लिया था।
तो फाइनेंससेस सारे उसी में जा रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने फैमिली प्लानिंग को थोड़े साल आगे डाल दिया और यह सोचा था कि जब घर का लोन उतर जाएगा तब वो फैमिली प्लानिंग करेगी।
लेकिन उन्हें नहीं पता था कि भगवान ने उनके लिए कुछ अलग ही प्लान किया हुआ था। 38 साल की उम्र में प्रिया ने मीरा रोड में अपने घर पर सुबह के 4:00 बजे आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कहा। जिन लोगों ने प्रिया के साथ काम किया।
फिल्म इंडस्ट्री से जो लोग उन्हें जानते थे उनकी आंखें तो नम कर गई प्रिया। लेकिन जो लोग उन्हें जानते भी नहीं थे वो लोग यह सुनकर बहुत दुखी हो गए कि 38 साल की उम्र प्रिया ने देखा ही क्या था। काम कर रही थी। अपना घर बनाया था और अपना घर बसाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इसी बीच कैंसर ने उनकी जान ही ले