सेनन परिवार में बजने वाली हैं शहनाइयां। शादी में पहनेंगी मनीष मल्होत्रा का लहंगा। 35 की कृति के दूल्हे राजा बनेंगे 9 साल छोटे कबीर भैया। सेन एंड सिस्टर्स के एक वीडियो ने खोले बड़े राज। चोरी-चोरी चुपकेच-चुपके कृति ने किया शादी की तैयारियों का आगाज।
बॉलीवुड की परम सुंदरी कृति सेनन जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। सेनन परिवार में शहनाइयां बजने वाली हैं। यह सभी बातें सोशल मीडिया पर खूब घूम रही हैं। लोग बातें कर रहे हैं कि 2025 में कृति सेनन अपने 9 साल छोटे बॉयफ्रेंड कबीर बहिया से शादी कर लेंगी। यह चर्चा तो लंबे वक्त से है। लेकिन अब इन खबरों को और भी ज्यादा हवा मिल गई है। और वजह है उनका डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर अपनी बहन नपुर के साथ स्पॉट होना।
उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे उनकी शादी की खबरों ने फिर से बस बना दिया है। एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे गसिप्स के गलियारों में कानफूसी होने लगी है कि कृति सेनन किियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा के बाद अब नेक्स्ट मनीष मल्होत्रा ब्राइड बनने वाली हैं। दरअसल कृति सेनन और उनकी बहन नपुर सेनन को बीते दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हो सकता है वह मनीष मल्होत्रा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंच गई हो क्योंकि मनीष ने भी गणपति बप्पा की स्थापना की है। लेकिन जब लोगों ने उनके कैजुअल आउटफिट को देखा तो यह बात अपने आप ही खारिज हो गई। दरअसल उन्होंने वाइट शॉर्ट और बॉडी ग्रे टॉप पहना हुआ है। साथ ही वाइट ओवर जैकेट से अपना लुक कंप्लीट किया है। जिस पर फैंस कह रहे हैं कि इतना कैजुअल आउटफिट पहनकर वो बप्पा के दर्शन करने तो नहीं ही आएंगी। पक्का शादी का लहंगा देखने आई हैं। यह सारी बातें इंटरनेट पर खूब घूम रही हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर कृति सेनन अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन नुपुर के साथ गई थी। जिससे शादी के लहंगे सिलेक्शन वाली बात को और हवा मिल गई है। कृति की शादी को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।
लेकिन बता दें ना तो कृति ने कबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है और ना ही अपनी शादी की बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी दी है। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि कबीर और कृति पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। दोनों को कई बार वेकेशंस मनाते और क्लोज वंस की वेडिंग अटेंड करते हुए देखा गया है। कबीर और कृति ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में बात नहीं की है लेकिन कभी अपना रिश्ता लोगों से छुपाया भी नहीं है। वो पब्लिकली स्पॉट होते रहते हैं।
वहीं आपको बता दें कृति सेनन को उनके रूमर्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक शादी में भी देखा गया था। वायरल तस्वीरों में देखा गया कि कृति गुलाबी साड़ी में कबीर के परिवार और दोस्तों के साथ घुलती मिलती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के बाद से ही उनके रिलेशनशिप स्टेटस को कंफर्म माना जाने लगा। वहीं अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद फैंस 2025 में दोनों की शादी की संभावनाएं जता रहे हैं और इस बात पर चर्चा भी खूब कर रहे हैं।