रणवीर सिंह के फिल्म के सेट पर हुआ गंभीर हादसा,120 क्रू मेंबर्स हुए शिकार।

रणवीर सिंह की फिल्म के सेट पर हुआ गंभीर हादसा। 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स हुए बीमारी का शिकार। ले की खूबसूरत वादियों में चल रही थी धुरंधर की शूटिंग। तबीयत बिगड़ने के बाद 120 लोगों को करवाया गया हॉस्पिटल में भर्ती। लगता है बॉलीवुड के सिंभा रणवीर सिंह के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं।

लंबे वक्त से एक्टर की सोलो रिलीज हिट नहीं हुई है। उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में ही अटके हैं। एक्टर को अपनी अपकमिंग स्पाई फिल्म धुरंधर से काफी उम्मीदें हैं। तो अब धुरंधर की शूटिंग भी बीच में ही अटक गई है। धुरंधर के लद्दाख शेड्यूल के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया है कि फिल्म के 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल इस शॉकिंग घटना में 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स तबीयत खराब हो गई हैं। क्रू मेंबर्स के बीमार होने के बाद उन्हें फॉरेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। बता दें कि फिल्म यूनिट लद्दाख के लेह में शूटिंग कर रही थी। जब अचानक कई क्रू मेंबर्स एक के बाद एक बीमार हो गए।

जानकारी के मुताबिक लद्दाख में धुरंधर की शूटिंग के दौरान अचानक ही सभी को पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि धुरंदर के सेट पर जो घटना घटी है, वह खराब खाना खाने के कारण हुई है। यही वजह है कि 120 क्रू मेंबर्स को फूड का शिकार होना पड़ा है। यह घटना बीते रविवार शाम को हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म यूनिट के लगभग 600 लोगों ने यह खाना खाया था। जिनमें से 120 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। खराब खाना खाने की वजह से फूड की कंफर्मेशन तब मिली जब डॉक्टर्स ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में लोगों का अस्पताल में भर्ती होने की वजह यही थी। हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक इतनी भीड़ को देखकर पुलिस को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। वहीं अब डॉक्टर्स ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अचानक आए इतने सारे मरीजों को संभालने में पूरी तरह से कामयाब रहे।

पुलिस भी तुरंत इमरजेंसी वार्ड में पहुंची ताकि भगदड़ जैसी स्थिति ना बने। मरीजों की हालत अब स्थिर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। खराब हुए खाने के भी सैंपल्स को इकट्ठा किया गया है ताकि असल वजह भी सामने आ सके। इस घटना के बाद शूटिंग सेट पर क्रू मेंबर्स की सेफ्टी और हेल्थ मैनेजमेंट पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर शूटिंग के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर सवाल उठाती है। वहीं अब इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मौजूदा मुश्किलों के बावजूद धुरंधर की रिलीज़ डेट फिलहाल 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जारी किए गए टीज़ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार भी मिला था। फिल्म का बजट और स्टार कास्ट दोनों ही धुरंधर को चर्चा में बनाए हुए हैं।

Leave a Comment