रवि दुबे और सरगुन मेहता ने सुनाई खुशखबरी। दुबे परिवार में जश्न का माहौल। खुशियों से भरा घर आंगन। शादी के 12 साल बाद फैंस को दी गुड न्यूज़। कपल ने नाम दिया सौभाग्य। रवि सरगुन के चाहने वाले दे रहे खूब बधाइयां। टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी अपने परिवार और फैंस के साथ शेयर की है। शादी के 12 साल बाद यह गुड न्यूज़ सुनकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें इस पल का इंतजार सरगुन और रवि बहुत लंबे अरसे से कर रहे थे जो आखिरकार खत्म हो ही गया। उन्हें सौभाग्य प्राप्त हो ही गया। जी हां, सौभाग्य है उनके नए आलीशान घर का नाम।
रिपोर्ट्स की मानें तो सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी के सबसे अमीर कपल्स में से एक हैं। वह फिल्मों में काम करते हैं, टीवी में काम करते हैं। साथ ही उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें वो सीरियल और फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। यह कपल पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में एक दूसरे के पार्टनर हैं और अब यह करोड़पति कपल एक आलीशान घर में शिफ्ट हो गया है। घर का नाम उन्होंने सौभाग्य रखा है। सरगुन और रवि ने अपने सपनों के घर सौभाग्य में रहना शुरू कर दिया है। जिसके चलते वो बहुत ज्यादा खुश हैं।
इस आलीशान घर में रहने का सपना उन्होंने लंबे वक्त से देखा था और जैसे ही यह खबर उनके फैंस को पता चली वह इस कपल को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनके चाहने वाले सरगुन और रवि की उपलब्धियों को लेकर बहुत खुश हैं। मिली जानकारी के अनुसार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में आलीशान फ्रीडा वन रेजिडेंशियल टावर की पूरी मंजिल लीज़ पर ले ली है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 6 जून 2025 को यह डील फाइनल हो गई है।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि घर के सभी पेपर्स पर सरगुन ने ही साइन किया है। उन्होंने भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट भी किया है और 5 साल तक हर महीने मोटी रकम भी मालिक को देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पूरी मंजिल 60 महीने यानी कि 5 साल के लिए किराए पर ली गई है। इस डील के लिए उन्होंने ₹80 लाख सिक्योरिटी जमा की है। वहीं महीने के किराए की बात करें तो पहले साल वह हर महीने ₹11 लाख देने वाले हैं। वहीं आपको बता दें सरगुन मेहता और रवि दुबे ने जिस एरिया में किराए पर यह अपार्टमेंट लिया है उससे वो के एल राहुल, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स और बिजनेसमैन यश गोयका के पड़ोसी बन गए हैं।
बांद्रा वेस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, सैफ अली खान जैसे कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। वहीं अगर रवि और सरगुन की लव स्टोरी के बारे में अगर बात करें तो इस कपल की पहली मुलाकात दिल्ली में टीवी सीरियल 12/24 इस शो की शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और रिलेशनशिप में आने के बाद कुछ ही सालों में दोनों ने शादी कर ली।
