शेरा के पिता का हुआ निधन,भाई जैसे बॉडीगार्ड को दर्द में देख तड़पे सलमान।

आंखों में आंसू, सीने में पिता को खोने का दर्द। पिता के निधन से टूटे सलमान खान के बॉडीगार्ड। तो शेरा के मुश्किल वक्त में सहारा बने सलमान। देर रात हाई सिक्योरिटी के बीच शेरा के घर पहुंचे भाईजान। भाई जैसे बॉडीगार्ड को कसकर सीने से लगाया। शेरा के दुख में टाइगर की भी आंखें हुई नम।

जी हां, गुरुवार को ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जौली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। जहां इस वक्त देश भर में रक्षाबंधन के त्यौहार की तैयारियां चल रही हैं, हर तरफ खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर शेरा के परिवार में घर के मुखिया को खोने के बाद मातम पसर गया है।

ऐसे में शेरा के कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य उनके पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे। वहीं सलमान खान भी अपने भाई जैसे बॉडीगार्ड के मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनने पहुंचे। शेरा के दर्द को देख खुद भाईजान का भी दिल टूट गया। नम आंखों से देर रात हाई सिक्योरिटी के बीच वो शेरा और उनके परिवार के दुख में शामिल हुए।

सलमान के चेहरे पर भी शेरा के पिता के निधन का दर्द साफ नजर आया। तभी तो गाड़ी से उतरते ही शेरा को टूटा हुआ देख सलमान ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। पिता को खोकर टूटे शेरा को सलमान संभालने की कोशिश करते दिखे। तो वहीं शेरा भी सलमान को देख खुद पर काबू नहीं रख पाए और सलमान के सामने रो पड़े।

यह पहला मौका रहा जब शेरा को यूं कैमरों के सामने इस तरह टूटा देखा गया। शेरा से गले मिलकर सलमान उनके परिवार के बाकी सदस्यों को भी सांत्वना देने घर के अंदर चले गए। शेरा सलमान के लिए क्या मायने रखते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। भले ही वो उनके पर्सनल बॉडीगार्ड हो लेकिन सलमान उन्हें अपने भाई की तरह चाहते हैं। शेरा उन चंद लोगों में शामिल हैं जिन पर सलमान आंखें मूंद कर भरोसा करते हैं और अब जब भाई पर पिता को खोने का पहाड़ जैसा दुख टूटा है तो फिर सलमान शेरा को इस मुश्किल वक्त में अकेला कैसे छोड़ देते।

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान सिक्योरिटी रीजन के चलते शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन मौका मिलते ही वो शेरा के पास पहुंच गए और उन्हें यूं संबल देते नजर आए। शेरा के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शोक जताना शुरू कर दिया था। शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में भी भावनाओं का सैलाब दिखा।

पिता को कंधा देते हुए शेरा बेहद ही भावुक नजर आए। तो ऐसा ही हाल शेरा के बेटे अभीर का भी रहा। अपने दादा की अर्थी को कंधा देते अबीर भी गम में डूबे दिखे।

शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में सलमान के करीबी दोस्त और नेता जीशान सिद्दीकी भी शामिल हुए। जीशान हाई सिक्योरिटी के बीच शेरा के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। एक्टर करणवीर बोहरा भी सुंदर सिंह जौली के अंतिम संस्कार में पहुंचे। अपने पीछे सुंदर सिंह जौली एक हंसतेखेलते परिवार को रोता बिलखता छोड़कर चले गए हैं।

Leave a Comment