संजय कपूर की बेटी को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा। 300 करोड़ की विरासत पर नहीं जमा पाएंगे हक। बेटी होकर भी नहीं मिलेगी पिता की विरासत। जिस बेटी पर जान छिड़कते थे संजय उसी लाडली के हाथ नहीं आएगी फूटी कौड़ी। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था।
अचानक हुए निधन की खबर ने पूरे कपूर परिवार को हिला कर रख दिया था। अंतिम संस्कार में संजय के परिवार को रोते-बिलखते हुए देखा गया था। लेकिन अभी निधन को 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि उनकी जायदाद को लेकर हंगामा मचा हुआ है। 300 करोड़ की संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन? यही सवाल मीडिया में खूब घूम रहा है। कभी खबर आती है करिश्मा अपने बच्चों के लिए जायदाद में हिस्सा मांग रही हैं तो कभी खबर आती है संजय की बीवी प्रिया सचदेव अब संजय की कंपनी सोना कॉम स्टार संभालने वाली हैं।
वहीं बीवियों से हटकर अब एक और शख्स है जिसकी बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। वो है संजय की बेटी। बेटी मतलब सौतेली बेटी सफीरा। बता दें प्रिया सचदेव की पहली शादी बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी। सफीरा प्रिया और विक्रम की बेटी हैं। विक्रम से तलाक के बाद प्रिया सचदेव ने संजय से दूसरी शादी कर ली थी। कहा यह भी जाता है कि संजय कपूर सफीरा को अपनी बेटी की तरह ही ट्रीट करते थे। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी छापा गया कि सफीरा को संजय ने लीगली अडॉप्ट किया हुआ है।
इसी के चलते सफीरा भी संजय की प्रॉपर्टी में हिस्सेदार बन जाएंगे। वहीं अगर ऐसा नहीं है तो सफीरा चटवाल को संजय की प्रॉपर्टी में से एक फूटी कोड़ी नहीं मिलेगी। सफीरा को लेकर बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि उन्होंने अपने फादर का सरनेम हटाकर स्टेप फादर का सरनेम लगा लिया है। यानी कि चटवाल से कपूर बन गई। जिससे उनके लीगल अडॉप्टेड डॉटर होने की खबरें मीडिया में बस बनाने लगी। लेकिन यह एकदम सच नहीं है।
सफीरा ने चटवाल सरनेम ड्रॉप जरूर किया है लेकिन कपूर सरनेम ऐड नहीं किया है। लेकिन जहां जायदाद को लेकर इतना हंगामा मचा हुआ है उस वक्त सरनेम से छेड़छाड़ तो लोग तो बातें बनाएंगे ही। संजय कपूर ने सफीरा को गोद ले लिया था अगर यह बात कानूनी तौर पर साबित होती है तो सफीरा भी उनकी संपत्ति में कानूनी उत्तर अधिकारी मानी जाएंगी। हालांकि अगर उन्हें गोद नहीं लिया गया है तो उन्हें पिता की संपत्ति में कुछ नहीं मिलेगा।
वहीं उनकी मां प्रिया सचदेव की अगर बात करें तो प्रिया सचदेव ने अपने नाम में कपूर सरनेम जोड़ लिया है। जिससे ऐसा माना जा रहा है कि वह इस कदम से अपनी विरासत पर दावा मजबूत करना चाहती हैं। उनका सोशल मीडिया पर नाम अब प्रिया संजय कपूर है। लोगों का मानना है इस नाम से वह सभी को यह बताना चाह रही हैं कि संजय कपूर की जायदाद की असली वारिस उनकी पत्नी है प्रिया सचदेव।
वहीं संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और किियान की बात करें तो उन्हें संजय और करिश्मा के तलाक के बाद ₹14 करोड़ के बॉन्ड और महीने का गुजारा भत्ता दिया गया। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बिजनेस में कोई हिस्सा नहीं मिला है अब तक। वहीं तलाक के बाद एलुमनी के रूप में करिश्मा कपूर को संजय की ओर से एक बंगला दिया गया था।