अंकिता लोखंडे के घर से गायब 2 लड़कियां! पति लगा रहे पुलिस के चक्कर!

अंकिता लोखंडे के घर से गायब हुई दो लड़कियां। एक्ट्रेस की एक गलती पड़ गई ससुराल पर भारी। साससुर की बढ़ गई टेंशन। पतिविक लगा रहे पुलिस के चक्कर। मदद के लिए दर-दर भटक रही टीवी एक्ट्रेस। 31 जुलाई को गायब दो लड़कियां। 1 अगस्त को घर में रखी गई बड़ी पार्टी। अंकिता लोखंडी की एक गलती पूरे परिवार पर भारी पड़ गई। लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की एक लापरवाही उन्हीं पर भारी पड़ गई है। पति का बर्थडे मनाने की जगह लड़कियों पर समय रहते ध्यान दिया होता तो ऐसा नहीं होता।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर चल क्या रहा है? कौन सी दो लड़कियां जो अंकिता के घर से गायब हो गई है। पूरा मामला क्या है? आपको डिटेल में समझाते हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के जन्मदिन के अगले दिन 2 अगस्त को एक पोस्ट शेयर किया जिसमें बताया कि उनकी हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उसकी दोस्त 31 जुलाई 2025 से लापता है। एक्ट्रेस ने दोनों लड़कियों की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और पूरी घटना की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। लेकिन अभी तक कोई अता-पता नहीं चला है।

बता दें 1 अगस्त को उनके पति विक्की जैन का जन्मदिन था और वह बड़े ही धूमधाम से मनाया भी गया और 2 अगस्त को एक्ट्रेस बता रही हैं कि 31 जुलाई को उनकी हाउस हेल्प की बेटी और उसकी दोस्त गायब हो गई हैं। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियों की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा मिसिंग अलर्ट। हमारी हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उसकी बेटी की दोस्त सलोनी और नेहा 31 जुलाई सुबह 10:00 बजे से लापता हैं।

उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था। मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। बता दें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने मिसिंग रिपोर्ट की भी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने आगे बताया है वो सिर्फ हमारे घर का हिस्सा नहीं है बल्कि पूरे परिवार का हिस्सा है। हमें बहुत टेंशन है और सभी से खासकर मुंबई पुलिस और मुंबई वालों से गुजारिश है कि वह इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और हमारी मदद करें। उन्हें सुरक्षित वापस लाने में हमारी हेल्प करें। अगर किसी ने कुछ देखा या सुना हो तो प्लीज बताएं।

वहीं एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कुछ भी इन दोनों के बारे में पता चलता है तो वह पास के पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट जरूर करें। उन्होंने लोगों के सपोर्ट और दुआ के लिए कहा है। वह उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। इस पोस्ट पर लोगों ने हैरानी जताई और दुआ की कि यह दोनों सुरक्षित हो।

इस मामले पर अंकिता लोखंडे ने अपनी चिंता और परेशानी भी जाहिर की है। बता दें मुंबई पुलिस के साथ-साथ अंकिता लोखंडे ने सरकार से भी मदद की अपील की है। अपने पोस्ट में उन्होंने देवेंद्र फडनवीस और अजीत पवार समेत कई प्रभावशाली लोगों को टैग किया हुआ है। पुलिस और मुंबई वासियों से उन्होंने मदद मांगते हुए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की है।

Leave a Comment