रानी कपूर को लगी करिश्मा कपूर की हाय ? कभी बहू को रुलाया था अब छिनी परिवारिक विरासत !

क्या रानी कपूर को लगी है एक्स बहू करिश्मा कपूर की हाय? क्या अपने ही कर्मों की सजा भुगत रही हैं रानी कपूर? कभी बहू लो को रुलाए थे खून के आंसू। अब अपनी ही कंपनी से हुई बेदखल। रानी कपूर ने चिट्ठी लिख जताया साजिश का अंदेशा तो करिश्मा के फैंस ने याद दिलाया एक्ट्रेस संग मारपीट करने का किस्सा।

जी हां, करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स हस्बैंड संजय कपूर की कंपनी सोनाक कॉम स्टार, उनकी मां रानी कपूर और तीसरी बीवी प्रिया सचदेव सुर्खियों में छाई हुई हैं। 25 जुलाई को रानी कपूर ने एक लेटर लिख शक जताया था कि उनके बेटे की मौत के बाद कुछ लोग पारिवारिक विरासत को हड़पना चाहते हैं। रानी कपूर ने सोनाकॉम स्टार के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लिखे लेटर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे का पिछले महीने अचानक निधन होने के बाद परिवार शोक में है।

कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाकर पारिवारिक विरासत पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश की है। रानी कपूर का दावा है कि उनके बेटे संजय कपूर की मौत स्वाभाविक नहीं है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने दबाव बनाकर उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट्स पर सिग्नेचर करने के लिए मजबूर किया है और जीवित रहने के लिए उन्हें कुछ चुनिंदा लोगों की दया पर छोड़ दिया गया है।

रानी कपूर के आरोपों के चलते उनकी बहू और संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव विवादों में छा गई हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि रानी का इशारा प्रिया सचदेव की तरफ है। हालांकि इसी के साथ सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है। रानी कपूर की हालत को लोगों ने उनके बुरे कर्मों का फल बताया है। जी हां, करिश्मा कपूर के फैंस सोशल मीडिया पर रानी कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। लो के फैंस का कहना है कि उन्हें अपने ही बुरे कर्मों की सजा मिल रही है। कभी रानी कपूर ने अपनी बहू करिश्मा कपूर को खून के आंसू रुलाया था।

प्रेगनेंसी में भी बहू के ऊपर हाथ उठाया था। और अब उन्हें उनकी तीसरी बहू प्रिया सचदेव ने ही पारिवारिक विरासत से साइडलाइन कर दिया है। रानी को उनके दिवंगत पति और बेटे की कंपनी से ही बेदखल कर दिया गया है।

एक यूजर ने कमेंट किया है कि जैसी करनी वैसी भरनी। वहीं एक और ने लिखा है कि इसे कहते हैं इंसाफ का तराजू करिश्मा के आंसुओं का बदला। एक अन्य ने लिखा है कि करिश्मा को पैसे की लालची कहा था। अब वही पैसा नहीं रहा। एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि करिश्मा को प्यार से रखती तो आज यह दिन नहीं देखना होता। बता दें कि जब करिश्मा और संजय कपूर के तलाक के केस की सुनवाई चल रही थी तब करिश्मा ने खुलासा किया था कि वह अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी। डिलीवरी के बाद जब वो अपनी सास के गिफ्ट किए हुए कपड़ों में फिट नहीं आ रही थी तो उनके पति संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था।

यही नहीं करिश्मा पर ये भी आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने प्रॉपर्टी के लिए संजय कपूर से शादी की थी। तो वही करिश्मा ने भी संजय और उनकी मां पर कई शॉकिंग आरोप लगाए थे। संजय कपूर और करिश्मा का तलाक बेहद कड़वाहट के साथ हुआ था। हालांकि दोनों ने बाद में अपने बच्चों की खातिर रिश्ते सुधार लिए थे। जून में जब संजय कपूर का निधन हुआ तब करिश्मा को भी जबरदस्त सदमा लगा था। एक्स पति की निधन के बाद करिश्मा अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़ी हुई और गम से टूटे अपने दोनों बच्चों को संभालती हुई नजर आई थी।

Leave a Comment