फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एप्स हैं जो अभद्रता को प्रमोट कर रही हैं। यह एप्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रेस्ट्रिकशंस ना होने का गलत फायदा उठा रही थी और इतने समय से वेब सीरीज के नाम पर अवैध चीजे परोस रही थी। इसमें कई बड़ी एप्स शामिल है जिन पर अब गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने कारवाई की है और इनको बैन कर दिया है।
इस ऐप में एक बहुत ही पॉपुलर ऐप शामिल है अल्ट बालाजी। जी हां, यह ऐप जिसकी शुरुआत एकता कपूर ने की थी। इस ऐप पर ट्रिपल एक्स नाम की सीरीज और गंदी बात जैसी सीरीज के कई सीजंस रिलीज किए गए थे। इस ऐप ने अपने इनिशियल दौर में काफी सुर्खियां बटोरी थी क्योंकि इस ऐप पर अवैध कंटेंट दिखाया जा रहा था। लेकिन फिर इस ऐप पर मल्टीपल एफआईआर्स हुई।
एकता कपूर फंसती चली गई जिसके बाद एकता कपूर ने अपनी ओनरशिप इस ऐप से हटाकर अपने किसी दोस्त के नाम इस ऐप को कर लिया है। फाइनली अल्ट्स जो ऐप है अब उसे बैन कर दिया गया है। इसके अलावा उल्लू ऐप को भी बैन किया गया है। इसके साथ ही 25 ऐसी एप्स हैं जो इतने समय से अवैध चीजे परोस रही थी। उन पर भी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने पाबंदी लगा दी है।
आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स कई सारे आ गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब तक कोई रेस्ट्रिक्शन नहीं था। यही वजह है कि कई सारे फिल्म मेकर्स इस स्थिति का फायदा उठाते थे और क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर फिल्मों में वायलेंस, , सींस और गलत कंटेंट दिखा रहे थे। जिससे आने वाली जनरेशन पर बहुत खराब और गंदा असर पड़ रहा था। अब इसी पर विचार करते हुए गवर्नमेंट ने यह फैसला लिया है और 25 एप्स पर पाबंदी लगाई है। जहां एक तरफ एकता कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 के रिलीज का इंतजार कर रही है।
उसके लिए काफी एक्साइटेड है। उसकी तैयारी कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर द्वारा शुरू की गई अल्ट बालाजी ऐप को ही बंद कर दिया गया है। जिस किसी ने यह खबर सुनी, वह लोग इसको सपोर्ट कर रहे हैं और वह खुशी जता रहे हैं कि गवर्नमेंट ने बिल्कुल सही डिसीजन लिया है। ऐसी एप्स के खिलाफ कारवाई करना बहुत जरूरी।
