डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया क्यों टूटा अभिषेक – करिश्मा का रिश्ता।

करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई। यह सगाई कुछ ही महीनों चली और उसके तुरंत बाद जब करिश्मा की अभिषेक से सगाई टूट गई तो उन्होंने संजय कपूर के साथ शादी कर ली। यह शादी हर किसी के लिए एक शौक था क्योंकि करिश्मा संजय कपूर के साथ कभी नजर ही नहीं आई थी और लोगों को पता ही नहीं था कि इन दोनों के बीच में भी कुछ है। क्या करिश्मा ने यह शादी जल्दबाजी में की और क्यों अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटी इस पर अब खुलासा किया है उस शख्स ने जो करिश्मा और अभिषेक के साथ क्लोजली काम कर चुका है।

उनकी फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। करिश्मा और अभिषेक के साथ काम करने वाले डायरेक्टर सुनील दर्शन ने कहा कि करिश्मा और अभिषेक के बीच केमिस्ट्री तो थी। मेरी फिल्म जब शूट हो रही थी हां मैंने भी प्यार किया है। इस फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री अच्छी थी। आप अभी भी फिल्म देखेंगे तो आपको केमिस्ट्री नजर आएगी। पता नहीं इन दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा।

दोनों का रिश्ता होने पर परिवार तो खुश थे, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि बाहरी दबाव के कारण यह रिश्ता टूटा है। हालांकि बाहरी दबाव क्या था? किन लोगों ने यह दबाव बनाया यह सुनील दर्शन क्लियर नहीं कर पाए। सुनील दर्शन ने यह भी कहा कि करिश्मा ने जब अचानक संजय कपूर से शादी की तो ये देखकर अजीब लगा क्योंकि संजय कपूर के साथ उन्हें कभी नहीं देखा गया था ना उन्होंने संजय कपूर को कभी डेट किया था।

ये स्थिति ऐसी लगती है जैसे एंगेजमेंट से उभरने के लिए करिश्मा कपूर ने शादी की जल्दबाजी में। जी हां, सुनील दर्शन ने इस शादी को जल्दबाजी का नाम दिया है और यह भी कहा है कि दिल्ली जाकर करिश्मा के लिए शॉक कल्चर था। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री मुंबई का माहौल अलग है। दिल्ली का कल्चर बिल्कुल अलग है। शायद वह कल्चर करिश्मा के लिए एक शौक था। यही वजह है कि यह शादी टूटी और संजय कपूर से एक टाइम पर करिश्मा ने तलाक ले लिया।

Leave a Comment