बांग्लादेश विमान हादसा: ढाका में स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा मेड इन चीन F-7 फाइटर जेट।

बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान राजधानी ढाका के स्कूल की एक बिल्डिंग पर फट गया। बांग्लादेशी मीडिया संस्थान द डेली स्टार के मुताबिक हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने के कुछ वीडियोस भी सामने आए हैं।

कई घायल बच्चों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। बांग्लादेशी सेना ने वायुसेना के F7 बीजीआई विमान के क्रैश होने की जानकारी दी। यह विमान चीन में बना हुआ है। यह विमान जहां गिरा वो ढाका के माइलस्टोन कॉलेज के नॉर्थ कैंपस का एक स्कूल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो F7 ट्रेनर विमान ने 1:06 पर उड़ान भरी थी और इसके 25 बाद यानी 1:30 पर वो विमान हादसा हो गया। हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल हम जले और घायल हुए लोगों का इलाज कर रहे हैं। उस पर हमारा फोकस है। प्लेन क्रैश के पास के स्कूल की एक छात्रा ने बताया एपी से बात करते हुए फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में करीब 2000 बच्चे मौजूद रहते हैं। इसमें प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं।

छात्रा ने बताया कि वह दुर्घटना की इस समय स्कूल में नहीं थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के क्रैश होने पर वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। जिस स्कूल के पास यह विमान गिरा था, वहां बच्चों के पेरेंट्स और इनके रिश्तेदार पहुंच गए। वो बच्चों को बाहर निकालने के लिए जो मिल रहा था, उससे मदद की मांग कर रहे मौके पर राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना स्थल के सामने जो वीडियो आ रहे हैं अभी तक उसमें स्कूल के बच्चे भागते बिलखते चीखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं। हादसे को लेकर बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस काफी बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सरकार हादसे की वजहों की जांच करेगी और हर तरह की मदद सुनिश्चित करेगी। उधर बांग्लादेश आर्मी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यानी पीआरओ ने हुए प्लेन के बारे में बताया कि ये उनके एयरफोर्स का F7 बीजीआई फाइटर जेट है। आपको बताते चलें कि F7 प्लेन मेड इन चाइना है। चीन में ये J7 के नाम से जाना जाता है। इस फाइटर जेट के बारे में कहा जाता है कि ये रूस का जो MI जी21 था उसके आधार पर बनाया गया है।

चीन ने 1960 के दशक में इसका प्रोडक्शन शुरू किया था। 2013 में इस फाइटर जेट का आखिरी बैच बनाया गया। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि चीन में बने F7 फाइटर जेट का यह साल में दूसरा हादसा है। पिछले महीने ही म्यांमार के एयरफोर्स का एक विमान हादसा हो गया था। उसमें पायलट की निधन हो गई थी। तब इस विमान के डिफेंस इक्विपमेंट को लेकर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में इस दूसरे हादसे के बाद बीजिंग में बने इन विमानों की क्वालिटी पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।

Leave a Comment