बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जब बेफिक्र होकर घूमना होता है कि कोई भी उन्हें परेशान ना करे सेल्फी के लिए या ये कहते हुए कि हम आपके फैन हैं तो वो लंदन जाते हैं और वहां पर सड़कों पर घूम कर वो आम इंसान वाली जिंदगी जीते हैं। ऐसा कई एक्टर्स करते हैं। रणबीर कपूर से लेकर करीना कपूर तक और अक्षय कुमार की तो लंदन फेवरेट डेस्टिनेशन है। जब कभी काम से टाइम मिलता है तो वह लंदन ही जाते हैं और वहीं पर टाइम स्पेंड करते हैं।
लेकिन इस बार लंदन में भी अक्षय कुमार के साथ ऐसा इंसिडेंट हुआ कि अब आम जिंदगी जीने के लिए अक्षय कुमार को दूसरी डेस्टिनेशन ढूंढनी पड़ेगी। अक्षय कुमार रिसेंटली जब अपनी लंदन विजिट पर गए थे तो वह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में ऐसे ही घूम रहे थे मजे से। अक्षय कुमार ब्लैक शॉट्स, टी-शर्ट पहने आम लोगों की तरह सड़कों पर घूम रहे थे और वहां पर कोई उन्हें पहचान भी नहीं रहा था और इस चीज को वह एंजॉय कर रहे थे क्योंकि वह ऐसा ही चाहते थे। यहां मुंबई में, इंडिया में कहीं भी घूमने जाएं तो कई लोग पीछे आ जाते हैं। तो अक्षय कुमार जिस वक्त अपने प्राइवेट ज़ोन में थे तभी इंडिया के एक फैन ने अक्षय कुमार को स्पॉट कर लिया और उसने अक्षय कुमार की वीडियो बना दी।
अक्षय कुमार का सिक्स सेंस इतना तेज़ है कि उनका ध्यान उस वीडियो पर था भी नहीं। फिर भी उन्हें ऐसा लगा कि कोई है जो मुझे कैप्चर कर रहा है और अक्षय कुमार तुरंत उस फैन की तरफ देखते हैं और उस पर भड़कते हुए उसे कैमरा बंद करने के लिए कहते हैं। यह सारी चीज वीडियो में रिकॉर्ड हो गई और इस फैन ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।
इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने उस फैन से पूछा कि आखिर अक्षय कुमार ने तुम्हें क्या कहा? कोई झगड़ा हुआ? क्या वीडियो डिलीट करने को नहीं कहा जो तुम यह वीडियो पोस्ट कर रहे हो? तो फैन ने उसके बाद जो वीडियो डाली वो बेहद शानदार थी और अक्षय कुमार के लिए एज अ स्टार प्यार और ज्यादा बढ़ जाता है। अक्षय कुमार ने इस फैन के साथ फिर भी सेल्फी क्लिक करवाई और इस फैन को प्यार से समझाकर टाटा बाय-बाय बोला और ना ही इस फैन से वो वीडियो डिलीट करवाई।
यही वजह है कि इस फैन ने अक्षय कुमार के साथ दो वीडियोस पोस्ट की है। एक वो जिसमें वो छुपके से अक्षय कुमार को कैप्चर कर रहा था और दूसरी वो जिसमें अक्षय कुमार ने इसके साथ सेल्फी क्लिक करवाई।
