सांवला रंग बना एक्ट्रेस के लिए अभिशाप। गोरे रंग के लिए टीवी एक्ट्रेस ने मांगी मन्नत। मंदिर जाकर फिर स्किन के लिए लगाई 108 परिक्रमा। 28 की उम्र में छलका एक्ट्रेस का दर्द। हसीना ने बताया ब्राउन स्किन टोन के स्ट्रगल का सच। तो अपने सांवले रंग की वजह से प्रोफेशनल लाइफ में खूब स्ट्रगल फेस करने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि झांसी की रानी है।
जी हां, आइकॉनिक सीरियल झांसी की रानी से घर-घर में पहचान बनाने वाली उल्का गुप्ता तो आप सभी को याद ही होगी। शार्प फीचर्स, बोल्ड पर्सनालिटी और गजब के एक्सप्रेशन देकर रानी झांसी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने अपने डस्की स्किन टोन की वजह से होने वाले स्ट्रगल पर खुलकर बात की है।
जी हां, 28 साल की उल्का गुप्ता ने अपने स्किन कलर की वजह से काफी कुछ फेस किया है और इस बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात भी की है। बता दें कि टीवी की झांसी की रानी ने खुलासा किया कि स्किन कलर की वजह से उन्हें किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता था और लोग उन्हें क्या-क्या सजेशन भी दिया करते थे। बता दें कि सबसे पहले उल्का गुप्ता ने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें स्किन टोन की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। जी हां, उल्का की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब एक्ट्रेस ने गोरा दिखने के लिए भगवान से मन्नत भी मांगी थी।
इतना ही नहीं फेयर स्किन की चाहत में एक्ट्रेस ने मंदिर में जाकर 108 परिक्रमा भी लगाई थी। बता दें कि उल्का ने आगे इस बात का जिक्र भी किया कि उनके अंकल आंटी ने अक्सर फेयरनेस क्रीम लगाने की सलाह दिया करते थे और तमाम लोगों के सजेशन सुनने के बाद उल्का ने कई स्किन फेयरनेस प्रोडक्ट ट्राई भी किए।
कॉस्मेटिक क्रीम से लेकर तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेने के बाद भी उल्का की स्किन टोन में जरा भी फर्क नहीं पड़ा और वह वैसे ही दिखती थी जैसे वह पहले से दिखा करती थी। वेल काफी कुछ ट्राई करने के बाद भी जब उल्का की स्किन टोन में कोई भी फर्क नहीं पड़ा तो एक्ट्रेस काफी निराश भी हो गई थी। गौर करने वाली बात है कि उल्का ने इंटरव्यू में आगे यह भी बताया कि लोग जताया करते थे कि वह सुंदर नहीं है।
अक्सर घर के बड़े लोग एक्ट्रेस को धूप में बाहर जाने से मना किया करते थे। साथ ही कुछ लोग तो उन्हें चाय ना पीने की भी सलाह दिया करते थे क्योंकि उन लोगों का मानना था कि चाय पीने से वह और भी ज्यादा डार्क हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने यह भी रिवील किया कि मेकअप आर्टिस्ट तो गोरा दिखाने के लिए खूब सारा फाउंडेशन लगा देते थे। लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर कहा करते थे कि इस रंग पर तुम्हें काम नहीं मिलेगा। अपनी जर्नी और स्किन टोन की वजह से स्ट्रगल फेस करने के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि सांवले रंग की वजह से उन्हें कई रोल भी गवाने पड़े थे।
बहरहाल बात करें 28 साल की उलका गुप्ता के बारे में तो बता दें एक्ट्रेस इन दिनों किसी भी सीरियल में फिलहाल नजर नहीं आ रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन रील से लेकर तस्वीरें अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं और फैंस भी उल्का गुप्ता के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
