‘रामायण’ में रणबीर कपूर नहीं सलमान खान बनने वाले थे राम!

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा वाली रामायण इन दिनों बड़ा कीवर्ड हो गया है। लोग इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी और बड़ी डिटेल्स को जानना चाहते हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक आया है इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोग इसके कमाल के विजुअल इफेक्ट्स ग्राफिक और रणबीर कपूर और यश के लुक की तारीफ किए जा रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि रणबीर से पहले भगवान राम का रोल सलमान खान निभाने वाले थे।

मगर अपने भाई सोहेल खान की वजह से वो यह रोल नहीं निभा पाए। क्या है पूरा मामला? आइए समझते हैं। नितेश तिवारी वाली रामायण में भगवान राम का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वहीं रावण का रोल यश करेंगे। साईं पल्लवी फिल्म में सीता बनेंगे। दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली इस फिल्म का बजट ₹1600 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक भगवान राम का रोल पहले सलमान निभाने वाले थे।

इसके बाद सीता मां के रोल में सोनाली बेंदे होने वाली थी। मगर बात नहीं बन पाई। इस रिपोर्ट में बताया गया कि सोहेल खान ने साल 1990 में एक फिल्म अनाउंस की थी जो रामायण पर बेस्ड होने वाली थी। यह फुल माइथोलॉजी फिल्म होने वाली थी। इस फिल्म के लिए सोहेल, सलमान खान और सोनाली को कास्ट करना चाहते थे। उस वक्त इस प्रोजेक्ट को लेकर अच्छी खासी चर्चा भी हुई थी। पता यह भी चला था कि फिल्म मेकर पूजा भट्ट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। मिड डे की ही रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का करीब 40% काम पूरा भी हो चुका था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि जिस वक्त यह फिल्म बननी शुरू हुई थी, सलमान ने अपने लुक के साथ इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया था। मगर सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे।

उस वक्त इन दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर खबरों की बाजार गर्म रहा। बस इसी के बाद पूजा भट्ट फिल्म से अलग हो गई और यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। कहा जाता है कि इसी वजह से पूजा भट्ट ने आज तक सलमान खान के साथ कोई भी फिल्म नहीं की।

हालांकि रणबीर कपूर वाली रामायण और सलमान खान वाली रामायण दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स थे। लेकिन अगर सोहेल खान वाली रामायण बन जाती, तो सलमान का रोल वही होता जो इस वक्त रणबीर निभा रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म शुरू हुई है और बीच में ही बंद करना पड़ा।

बॉलीवुड में कई ऐसी अधूरी फिल्में हैं जो बनना तो शुरू हुई मगर कभी पूरी नहीं हो पाई। खैर, सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म बैलेट ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू करेंगे। जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। उधर रणबीर कपूर रामायण के साथ-साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म वॉर एंड लव पर भी काम कर रहे हैं। जिनमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे।

Leave a Comment