ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थी अभिषेक की फिल्म?

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ में काफी कमाल के लगते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि फिल्म में उन्होंने अभिषेक के साथ काम करने से मना कर दिया था। जी हां, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन थे और ऐश्वर्या राय को भी फिल्म ऑफर हुई थी।

हालांकि उन्होंने इस फिल्म से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ नहीं बन रही थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं.

फहा खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की जिसने रिलीज होकर कमाल का बिजनेस किया था।इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान नजर आए थे। इसके अलावा सोनू सूद और बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पाडुकोण वाला किरदार ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था और उनको शाहरुख खान के साथ रोमांस करना था। हालांकि ऐश्वर्या नहीं चाहती थी कि वह फिल्म में अपने पति के अलावा किसी के साथ कास्ट हो और उनको किसी दूसरे स्टार के साथ अपने पति के सामने रोमांस करना पड़े।

इसी वजह से ऐश ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था। हालांकि इस फिल्म में ऐश्वर्या के ना होने की क्या वजह थी? इसको लेकर किसी नेभी आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है।

Leave a Comment