सलमान खान के एक्स गर्लफ्रेंड के घर तोड़फोड़ फिर चोरी। 2 महीने पहले सलमान के घर घुसपैठ। अब संगीता बिजलानी पर खतरा। मुंबई पुणे में बॉलीवुड सेलेब्स को बनाया जा रहा निशाना। फार्म हाउस का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर की ऐसी हरकत पुलिस तक रह गई दंग। पहले सैफ अली खान पर , फिर सलमान के घर और अब भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के फार्म हाउस पर तोड़फोड़ हो गई है। वहां से सारा का सारा सामान चंद मिनटों में गायब हो गया।
मुंबई पुणे में लगातार घुसपैठ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते सेलेब्स केफैंस भी चिंता में आ गए हैं। संगीता बिजलानी 4 महीने बाद अपने पुणे वाले फार्म हाउस पहुंची। फिर जो नजारा उन्होंने देखा वह हक्की बक्की रह गई। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। आखिर हुआ क्या? सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रही संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और खबर अच्छी नहीं है। उनके साथ कुछ ऐसा घट गया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसमें उन्हें विश करने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान भी पहुंचे थे।
अब उनकी खुशियों पर किसी की नजर लग गई है।एक्ट्रेस के पुणे वाले फार्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर से लाखों का सामान चोरी हो गया है। साथ ही घर में तोड़फोड़ हो गई है। संगीता बिजलानी को इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब वह 4 महीने बाद अपने फार्म हाउस पहुंची। उनका यह फार्म हाउस पुणे के पवना बांध के पास तिकोना गांव में है। संगीता बिजलानी अपने फार्म हाउस की हालत देखकर हैरान रह गई। उन्होंने इन सभी चीजों के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संगीता बिजलानी ने बताया, “मैं आज अपनी दो हाउस हेल्पर्स के साथ फार्म हाउस पहुंची।
वहां पहुंचकर देखाकि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली। एक टीवी गायब था और दूसरा टूटा हुआ था। संगीता ने यह भी बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था। बेड टूटे हुए थे और कई सामान और कीमती वस्तुएं गायब हो गई थी और तोड़फोड़ की गई थी। संगीता बिजलानी ने बताया कि उनके पिता काफी वक्त से बीमार चल रहे जिस वजह से वह फार्म हाउस नहीं आ पाई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि जांच के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गई है। नुकसान और चोरी की जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया गया है।वहीं अगर संगीता के प्रोफेशनल लाइफ के अगर बारे में बात करें संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। संगीता बिजलानी एक इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। बता दें उन्होंने 1980 में फिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। जिसके बाद संगीता ने 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने त्रिदेव जैसी फिल्मों में काम किया है।
