किरण खेर का हाथ पकड़ तन्वी की स्क्रीनिंग में आए अनुपम खेर , एक्ट्रेस की हालत देख तड़पे फैंस !

सूजा चेहरा बोझल चालल खुद से चलना मुश्किल तो पति का सहारा लेकर चलती किरण लंबे वक्त बाद कैमरों के सामने आई किरण खैर तो एक्ट्रेस का हाल देख फटा फैंस का कलेजा अनुपम खैर की फिल्म तनवी द ग्रेट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो तनवी के सिल्वर स्क्रीन पर छाने से चंद घंटों पहले गुरुवार रात मुंबई में अनुपम खेर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की जिसमें कई सितारों का जमावड़ा लगा।

हालांकि सभी का ध्यान खींचा किरण खेर ने जो इस दौरान पहले से काफी ज्यादा कमजोर नजर आई। इवेंट में किरण खेर सहारा लेकर चलती दिखी। रेड कारपेट पर अनुपम खेर अपनीहमसफर का हाथ थामकर कैमरों को पोज़ देने पहुंचे। इस दौरान वो ना सिर्फ किरण को चलने के लिए सहारा देते नजर आए बल्कि कदम कदम पर अपनी प्यारी बीवी का ख्याल भी रखते दिखे।

बेटे सिकंदर के साथ किरण और अनुपम खेर ने कैमरों को हैप्पी फैमिली पोज़ भी दिए। यह पहला मौका था जब खेर परिवार को यूं एक साथ रेड कारपेट पर स्पॉट किया गया था। अनुपम खेर को बीवी और बेटे के साथ देख उनके फैंस खुश हो गए। हालांकि अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर किरण खेर की यह हालत देख उनके फैंस का कलेजा फट गया।

किरण पहले की तरह चुलबुली और एनर्जेटिक नहींदिख रही थी। कभी अनुपम खेर तो कभी बेटा सिकंदर उन्हें संभालते नजर आए। किरण को देख साफ नजर आ रहा था कि उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी हो रही है। हालांकि उनके चेहरे पर वही पुरानी मिलियन डॉलर स्माइल थी जिसे देखकर फैंस खुश हो गए।

हालांकि उन्हें बेजान कदमों से चलते देख फैंस ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में सवालों की झड़ी लगा दी है। एक फैन ने सवाल किया कि किरण खेर को क्या हुआ? उम्मीद है वह ठीक होंगी। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। वहीं एक और ने लिखा वह बहुत कमजोर लग रही हैं। आशा करती हूं कि उनकी सेहत बेहतर हो जाए। एक फैन ने कमेंट किया है कि लगता है वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। भगवान उन दोनों को स्वास्थ्य, खुशी और साथ का आशीर्वाद दें।

एक और ने लिखा क्या से क्या हो गया देखतेदेखते आपको बता दें कि साल 2020 में किरण खेर को बीमारी हुई थी जो कि एक प्रकार का है।

गौरतलब है कि उन्हें पता तब चला था जब उनके हाथ में चोट लगी थी। चंडीगढ़ के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्हें बीमारी के शुरुआती लक्षण पाए गए थे। यह बीमारी उनके बाएं हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई थी। जिसके बाद किरण और अनुपम खेरने एक पोस्ट के जरिए इस बीमारी का खुलासा किया था। बीमारी का खुलासा होने के बाद से ही किरण पब्लिक इवेंट्स में बेहद कम नजर आती हैं। उन्होंने खुद को काफी हद तक प्राइवेट कर लिया है।

हालांकि अब लंबे वक्त बाद जब वह कैमरों के सामने आई तो उन्हें देखकर फैंस मायूस हो गए और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआएं करने लगे। तनवी द ग्रेट की स्क्रीनिंग में आए बाकी सितारों की बात करें तो इस स्टार स्टडीड नाइट में अनु मलिक, अनूप, जलोटा, तलत अजीज जैसे संगीत जगत की नामी हस्तियां पहुंची। कृष्णा, अभिषेक और कीकू शारदा भी तनवी कोऑल द बेस्ट कहने आए।

फिल्म में तनवी का रोल निभा रही डेब्यूटेंट एक्ट्रेस शिवांगी दत्त के साथ कीकू और कृष्णा ने कैमरे को पोज़ भी दिए। राकेश बेदी, मधुर भंडारकर, सुनीति चौहान, मुकेश चावड़ा को भी हमने यहां स्पॉट किया। महेश भट्ट, बीवी सोनी राजदान के साथ आए। तनषा मुखर्जी, श्याम कौशल समेत कई सितारों ने तनविदा ग्रेड की स्पेशल स्क्रीनिंग को खास से भी ज्यादा खास बना दिया।

Leave a Comment