कंगना रनौत के पैरों के पास बैठा रहा बुजुर्ग, नहीं की मदद? फैंस ने लगा दी एक्ट्रेस की क्लास !

कंगना रनौत हो रही जबरदस्त ट्रोल। एक्ट्रेस से मदद मांगने पहुंचे बुजुर्ग। फिर जो हुआ सब हैरान। फैंस ने लगा दी कंगना की क्लास। एक्ट्रेस को कहा मैनरलेस। बुजुर्ग की मदद करने की जगह यह क्या बोल गई? बॉलीवुड से राजनीति की गलियों में पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलिंग की वजह है यह तस्वीरें। कंगना रनौत उस समय मुश्किल में पड़ गई जब उनका एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद उनके फैंस गुस्से से तिलमिला गए।

दरअसल जैसे कि तस्वीरों में देखा जा सकता है एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन हिमाचल प्रदेश के मंडीमें एक जन शिकायत बैठक कर रही थी। उसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति उनके पास मदद की गुहार लगाने आए। एक्ट्रेस के पैरों के पास बैठ गए। लेकिन कंगना उनकी मदद याचिका को खारिज करती हुई नजर आई। जिससे सोशल मीडिया पर उनको खूब क्रिटिसाइज किया जा रहा है। कुछ यह कह रहे हैं कि वह उम्र में छोटी हैं। उन्होंने क्यों बुजुर्ग को नीचे बैठने दिया? उसके बाद जब वो व्यक्ति मदद मांग रहा है तो उनकी मदद करने की जगह बहाने बना रही हैं।

अब आपको बताएंगे कि असल में हुआ क्या है? पूरी कहानी क्या है? कंगना रनौत अब एक एक्ट्रेस के साथ-साथसांसद भी हैं। जिसके चलते उन्हें अक्सर पब्लिक प्लेस में लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा जाता है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद कंगना रानौत को ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीरों में एक बुजुर्ग को कंगना रनौत के पैरों के पास बैठे देखा जा सकता है। वह अपनी कोई परेशानी लेकर सांसद कंगना रनौत के पास आए थे लेकिन मदद करने की जगह वह कह देती हैं कि यह सीएम साहब का काम है उनका नहीं। एक्ट्रेस ने बुजुर्गों को जवाब दिया, यह मुख्यमंत्री के जो काम हैं, वह तो आप उनको ही बता सकते हैं। सलाह देती हैं कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठा सकतीहैं। फिर वह व्यक्ति कंगना से संसद में उनकी चिंता उठाने की विनती करता है। जिस पर रनौत उन्हें आश्वासन देती हैं कि वह उन्हें केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलाने में मदद करेंगी। इस बातचीत को लेकर कंगना की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। उनके जवाब देने के एटीट्यूड और बुजुर्ग व्यक्ति अपनी शिकायत बताते हुए जमीन पर बैठे रहे। यह बात लोगों को खूब खटक रही है।

इन तस्वीरों को देखकर एक इंटरनेट यूजर ने कहा, “एक्ट्रेस राजनेता बन जाती है और उसे एहसास होता है कि यह काम उसकी उम्मीद सेअधिक कठिन है।” एक और यूजर ने लिखा, थोड़ा मैनर्स रखो। बूढ़ा व्यक्ति नीचे बैठा है और यह आराम से ऊपर बैठी है। वहीं कंगना रनौत ने इससे पहले भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें राजनीति में मजा नहीं आ रहा है। इस दौरान कंगना ने कहा था कि लोग सड़क और नालियों की समस्या लेकर उनके पास आ जाते हैं। यह तो पंचायत प्रधान का काम है। एक सांसद इसमें क्या कर सकती है?

Leave a Comment