59 के सलमान की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें। बढ़ती उम्र का भाईजान पर होने लगा है असर। एक्शन सीन करने में छूट जाते हैं सिकंदर के पसीने। धीरे-धीरे बूढ़ा हो रहा है बॉलीवुड का टाइगर। इंटरव्यू के दौरान सलमान ने किया जिक्र। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि बीते कुछ वक्त से सलमान खान अपनी हेल्थ को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।
तीन-तीन गंभीर बीमारियों से जूझने का खुलासा करने के बाद कुछ वक्त पहले ही भाईजान का डेली रूटीन भी सामने आया था। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा था कि सलमान की भूख प्यास भी धीरे-धीरे मिटने लगी थी। अब खबरों केमुताबिक ऐसा बताया जा रहा था कि वक्त के साथ-साथ सलमान की बढ़ती उम्र का असर उन पर होने लगा है। सलमान खान पिछले 20 सालों से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक रहे हैं।
वांटेड और दबंग के बाद से उन्होंने बॉलीवुड को कई बड़ी एक्शन फिल्में और हिट फ्रेंचाइजी दी है। लेकिन अब सलमान मानते हैं कि हर साल हर महीने हर दिन के साथ एक्शन करना उनके लिए और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। जी हां, शॉकिंग है मगर सच है। सलमान के इस खुलासे के बाद फैंस सभी हैरान हो गए हैं।
इस दावे के बाद फैंस ने भी ऐसा अनुमान लगाना शुरूकर दिया कि उम्र के साथ-साथ वो बूढ़े होते जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में सलमान खान अपने अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब बता दें कि ये फिल्म साल 2020 में भारत चीन के बीच हुई लड़ाई के बारे में है।
इस फिल्म में सलमान ने एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वल शूट किया है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने भाईजान के फिल्म की शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों के साथ-साथ फिल्म के बारे में भी बहुत कुछ बताया। एक्टर ने कहा कि 59 की उम्र मेंउनके लिए यह सब करना काफी मुश्किल था। इसके बारे में आगे बात करते हुए सलमान ने कहा यह फिल्म शारीरिक रूप से बहुत मुश्किल है। हर साल हर महीने हर दिन से ज्यादा मुश्किल हो रहा है। अब मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा वक्त देना पड़ता है। पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था। अब मुझे दौड़ना, किकिंग, पंचिंग और बाकी सब करना पड़ता है।
यह फिल्म सब डिमांड करती है। फैंस के साथ-साथ सलमान खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म के बारे में एक्टर ने कहा जब मैंने यह फिल्म साइन की, मुझे लगा कियह बहुत शानदार है। लेकिन यह करना बहुत-बहुत मुश्किल है। मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है और 7 से आठ दिन ठंडे पानी में शूट करना है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।
सलमान खान ने अपने इस फिल्म को लेकर पिछले लंबे वक्त से काफी ज्यादा मेहनत की है। एक्टर ने अपने डाइट के साथ-साथ अपनी रूटीन तक में काफी ज्यादा बदलाव लाया है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सलमान की यह फिल्म की बड़ी फिल्मों की तरह ईद पर रिलीज नहीं होगी बल्कि यह अगले साल जनवरी में आएगी। इस बात का दावा सलमान ने खुद इसी इंटरव्यू के दौरान किया है। जी हां, और ऐसे यह भीबताया जा रहा है कि हो सकता है 10 साल पहले आई बजरंगी भाईजान का भी सीक्वल आ सकता है।
