जिसने FIR की, उसे सलमान ने बुलाकर अपनी फिल्म में काम दिया।

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान को सलमान खान ने शो से बुरी तरह लताड़ दिया था। महिलाओं के लिए ओछे और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सलमान ने जुबैर की बखियां उधेड़ दी थी। वीकेंड के वार वाले एपिसोड में सलमान खान ने तकरीबन 15 मिनट तक जुबैर को डांट लगाई। शो से निकाले जाने के बाद जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

सलमान के खिलाफ बोलते हुए कुछ वीडियो भी जुबैर ने सोशल मीडिया पर डाले। पिछले दिनों सलमान खान को पता लगा कि जुबैर खान बेरोजगार हैं। सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म सिकंदर में काम दिया। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में जुबैर खान ने खुद यह बात बताई। उन्होंने कहा देखिए सलमान सर को पता चला कि मुझे काम का इशू है, दिक्कत है और कोई मुझे काम नहीं दे रहा है। तब मुझे साजिद भाई का कॉल आया।

उन्होंने मुझे बुलाया और सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला सर से मिलवाया। फिर उनकी फिल्म में मुझे अपनी प्रोडक्शन स्किल्स दिखाने का मौका मिला। फिर मैंने सिकंदर के दो शेड्यूल में काम किया और मुझे पैसा मिला। बिग बॉस 11 में जुबैर की किसी से बनती नहीं थी। आए दिन उनके झगड़े होते थे। वो फीमेल कंटेस्टेंट के लिए भी ओछे शब्द का इस्तेमाल कर लेते थे। इससे नाराज होकर सलमान ने उन्हें समझाया था।

सिकंदर में अपनी जिम्मेदारी के बारे में बताते हुए जुबैर ने कहा, सिकंदर के दो शेड्यूल में मैं प्रोडक्शन कंट्रोलर और प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव था। हैदराबाद और मुंबई में शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। सिकंदर के बाद मेरी जिंदगी सुधर रही है। लोगों को भी लग रहा है कि यह काम करने वाला बंदा है। फालतूगिरी करने वाला बंदा नहीं। बिग बॉस के बाद मेरी इमेज बन गई थी कि मैं टाइप हूं। मगर सिकंदर के बाद लोगों को पता चला कि मैं वैसा नहीं हूं जैसा शो में दिखा। मैं एडवरटाइजिंग बैकग्राउंड से आता हूं। अक्टूबर 2017 में जुबैर खान ने का आरोप लगाते हुए सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में खबरें आई कि अप्रैल 2019 में जुबैर खान ने केस वापस ले लिया था।

बहरहाल सलमान खान के वर्क फ्रेंड की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्पेशल ट्रेनिंग, स्पेशल डाइट ले रहे हैं। यहां तक कि लद्दाख में कम ऑक्सीजन में शूट करने में परेशानी ना आए इसके लिए लो ऑक्सीजन कंडीशनिंग जैसी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने एक चेंबर खासतौर पर तैयार करवाया। इसमें उतनी ही ऑक्सीजन छोड़ी जाती है जितनी लद्दाख में होती है।

सलमान अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जून 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर बन रही इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

Leave a Comment