बीमारी से जंग लड़ रही थी बीवी, हीरोइन संग ‘इश्क’ लड़ाता रहा एक्टर, सलाखों के पीछे खत्म हुआ रिश्ता।

बीमारी से जंग लड़ रही थी बीवी। हीरोइन के साथ इश्क लड़ाता रहा सुपरस्टार। सलाखों की वजह से खत्म हुई प्रेम कहानी। एक्ट्रेस ने तोड़ा शादी का वादा। फोन उठाने किए बंद। तो यह अधूरे इश्क की कहानी है बीटाउन की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और एक्टर संजय दत्त के बारे में।

इस बात से तो हर कोई वाकिफ ही है कि एक वक्त पर संजय दत्त दीवानों की तरह माधुरी दीक्षित से प्यार किया करते थे।

दोनों के इश्क और अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में खूब आम थे और संजय की दीवानगी माधुरी के लिए इस कदर थी कि एक्टर माधुरी दीक्षित को फॉलो भी किया करते थे और उनके आगे पीछे घूमते हुए धग-धग गर्ल को आई लव यू भी कहा करते थे।

गौर करने वाली बात है कि बेइंतहा मोहब्बत होने के बाद भी संजय और माधुरी एक ना हो सके और वजह बनी एक्टर की गिरफ्तारी। जी हां, ऐसे दावे किए जाते हैं कि साल 1993 में संजय के जेल जाने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी का टर्निंग पॉइंट साल 1993 में ही आया था। जब संजय दत्त को 1993 मुंबई धमाकों के सिलसिले में अवैध हथियार रखने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया था।

बता दें कि इस घटना के बाद संजय और माधुरी के प्यार के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई और दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे टूटने की कगार पर पहुंच गया था। वायरल रिपोर्ट्स में यह दावे भी किए जाते हैं कि संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने एक्टर से धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दी थी और संजय के फोन का जवाब तक देना भी बंद कर दिया था। हालांकि गौर करने वाली बात तो यह है कि माधुरी दीक्षित ने कभी भी संजय के साथ अपने रिश्ते और प्यार को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया।

जी हां, माधुरी ने कभी भी संजय के साथ अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी रिचा शर्मा से हुई थी। रिचा बीमारी की पेशेंट थी और उस बीमारी से जूझ रही थी और यूएसए में उनका इलाज भी चल रहा था।

ऐसा कहा जाता है कि जब संजय दत्त की पहली बीवी रिचा यूएसए में अपना इलाज करवा रही थी तभी संजय दत्त माधुरी के प्यार में गिरफ्तार हुए थे और दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गई थी।

रिचा जब अपना इलाज कराकर इंडिया लौट कर आई तो अपने पति की माधुरी के साथ नजदीकियां देखकर वह बुरी तरह से टूट गई थी। बहरहाल माधुरी से बेइंतहा मोहब्बत करने के बाद भी संजय उन्हें पा ना सके और दोनों का इश्क अधूरा ही रहा। खैर आज संजय दत्त तीसरी शादी में बेहद खुश हैं तो माधुरी दीक्षित अपने डॉक्टर पति के साथ अपनी लाइफ को फुले एंजॉय कर रही हैं।

Leave a Comment