मशहूर सिंगर का हुआ ब्रेकअप,इस्लामिक बैकग्राउंड बना दिल टूटने की वजह।

धर्म के नाम पर हुआ मशहूर सिंगर का ब्रेकअप। दिल टूटने के बाद सदमे में नामी सिंगर। इस्लाम बैकग्राउंड बना दिल टूटने की वजह। लेटेस्ट इंटरव्यू में पहली बार सुनाई ब्रेकअप स्टोरी। तो यहां हम बात कर रहे हैं बी टाउन के यंग और फेमस सिंगर अमाल मलिक के बारे में। यह तो आप सभी जानते हैं कि सिंगर अमाल मलिक ने जब से अपनी फैमिली से अलग होने की अनाउंसमेंट की है तभी से सिंगर खूब खबरों में छाए हुए हैं और फैमिली से सेपरेशन के बाद ही अमाल खुलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हैं।

तो वहीं अब अमाल मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी ब्रेकअप स्टोरी का पहली बार खुलासा किया है। अपने इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने बताया कि कैसे उनका प्यार अधूरा रह गया और उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई थी। कमाल मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि यह पहली बार है जब मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहा हूं। फिल्म कबीर सिंह में काम करना मेरा सबसे बड़ा हार्ट ब्रेक है। मैं इमोशनली उस समय काफी मुश्किल समय से गुजर रहा था क्योंकि जिस लड़की के साथ में रिलेशनशिप में था उस वक्त वो किसी और से शादी करने वाली थी। आमाल मलिक ने आगे अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए यह भी जिक्र किया 2014 से 2019 तक हम रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनके पेरेंट्स मेरे धर्म और करियर के खिलाफ थे।

वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी ऐसे इंसान के साथ रहे जो इंडस्ट्री से हो। मैं परफॉर्म करने ही वाला था कि उसका फोन आ गया और कहा कि मैं शादी कर रही हूं। लेकिन वो भागने को तैयार थी। अगर मैं उसके पास जाता लेकिन मेरे अंदर डीडीएलजे का शाहरुख जाग गया। लेकिन मैंने कहा कि अगर तुम्हारे पेरेंट्स मेरा धर्म एक्सेप्ट नहीं करते और ना मेरे करियर को तो तुम्हें ऑल द बेस्ट। वेल सिंगर ने इस खुलासे के बाद बताया कि इस हार्ट ब्रेक ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था और अपनी बात को आगे कंटिन्यू करते हुए सिंगर अमाल मलिक ने इस बात का जिक्र भी किया। लोगों के मन में है कि मैं मुस्लिम हूं। लेकिन सच यह है कि मेरे पिता मुस्लिम और मां ब्राह्मण हिंदू हैं। हम भगवान से डरते नहीं है। किसी धर्म को लेकर कोई कट्टर फीलिंग नहीं है। इतना ही नहीं अपनी ब्रेकअप स्टोरी में लड़की के पेरेंट्स का जिक्र करते हुए आमाल ने आगे बताया कि लड़की के पेरेंट्स ने कहा तुम इस्लाम बैकग्राउंड से हो। तो मैंने कहा मुझ में इस्लाम का आई भी नहीं है। मैं कर्मा में विश्वास रखता हूं।

गौर करने वाली बात है कि अमाल ने इस बात का खुलासा भी किया कि हार्ट ब्रेक के दर्द में होने की वजह से ही उन्होंने फिल्म कबीर सिंह के गाने में अच्छा म्यूजिक दिया। खैर अब सिंगर का यह खुलासा खूब तेजी से इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक वायरल हो रहा है और दर्द भरी स्टोरी सुनने के बाद सिंगर के लिए फैंस बुरा भी फील करते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment