राधिका यादव केस: घर में होती थी घुटन, दुबई भागने का प्लान फिक्स था |

गुरुग्राम में हुए राधिका यादव को लेकर के अब एक और खुलासा हुआ है। राधिका की दोस्त लगातार ऐसेसे वीडियो जारी कर रही है जिसके बाद उनके घर के अंदर मचे हुए पिता और बेटी के बीच के बवाल की कई बातें बाहर आ रही हैं। गुरुग्राम स्थित अपने घर में मार दी गई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव परिवार की पाबंदियों से तंग आ चुकी थी और उसे आजादी चाहिए थी।

यह बातें उसकी दोस्त ने बाहर आकर के कही। वो कुछ दिनों के लिए घर और देश तक को छोड़ना चाहती थी। राधिका यादव के पुराने चैट से यह बातें सामने आई है और वह दुबई समेत ऑस्ट्रेलिया की ओर जाने की बात कह रही थी। इसके अलावा उसकी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने यह भी दावा किया है कि राधिका पर उसके परिवार ने बहुत पाबंदियां लगा रखी थी।

हालांकि वो टेनिस एकेडमी चला रही थी। किराए पर उसने ले रखी थी। लेकिन फिर भी पिता को यह बात मंजूर नहीं थी। यही वजह उसकी सबसे बड़ी हत्या की वजह बनी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राधिका और उसके कोच अजय यादव के बीच में अक्टूबर 2024 से वॉट्स ऐप पर बातचीत हुई थी।

तब उसने कहा था कि अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर कुछ भी मेरे को निकलना है इधर से थोड़े टाइम के लिए। एक दूसरा मैसेज उन्होंने भेजा था कि घरवाले तो ठीक हैं लेकिन थोड़े टाइम रहना है इंडिपेंडेंटली यानी आजादी के साथ। लाइफ को एंजॉय करना चाहती हूं।

इधर कुछ पाबंदियां हैं जो कि हो नहीं पा रही हैं। बाकी देखो लक्ष्य तो यह है लेकिन थोड़ा बहुत कोर्स कर लें। एक चैट में राधिका ने यह भी कहा कि वह देश से बाहर कहां रहना चाहती है? यह जब उससे पूछा गया तो उसने लिखा चाइना तो देखो मेरे खाने पीने के लिए बहुत दिक्कत होने वाली है क्योंकि मैं वहां जा नहीं सकती। इसके अलावा दुबई ऑस्ट्रेलिया वगैरह ठीक है।

ऑस्ट्रेलिया फैमिली है। दुबई में आप। राधिका ने बकायदा यह भी लिखा था कि उसने अपना प्लान बना लिया है। राधिका यह भी बताती है कि उसने अपने पिता से इस बारे में चर्चा की थी तो उसने कहा लेकिन फिर भी मैंने पापा से बात की तो उन्होंने मना कर दिया। वह मना कर रहे थे। सब सुने कि कोई पॉइंट नहीं है। कितने ही पैसे से बचेंगे। यह बात राधिका ने लिखी है।

आपको बता दें कि 25 साल की राधिका की हत्या का आरोप उसके पिता पर है। 49 साल के पिता दीपक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के सामने उन्होंने इस बात को कह दिया है कि उन्होंने ही अपनी बेटी को गोली मारी थी। आरोपी पिता का कहना है कि समाज ने उसे ताने दिए थे और कहा था कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहा है। लोग कहते थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है।

दीपक ने यह भी कहा कि उसने बेटी को खिलाड़ियों के बीच में ट्रेनिंग दी। इसके अलावा तमाम लोगों ने इसी ट्रेनिंग के लिए उसे मना करते थे। इसके अलावा हिमांशिका सिंह ने यह भी कहा कि पिता के दोस्त लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे और उन्हें ताने देते थे। उधर रील्स बनाने को लेकर के दोनों के बीच कड़वाहट की बात सामने आई है। लेकिन बात यह भी सामने आई कि राधिका ने पहले ही अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए थे। हालांकि राधिका की दोस्त ने यह भी कहा कि परिवार की शर्तों को मानने के लिए वह तैयार हो गई थी। उसके घरवाले समाज के दबाव में उसे बहुत सख्ती से पेश आ रहे थे।

उसे दबा रहे राधिका यादव और उसके पिता के फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है। दोनों के डाटा एनालिसिस से कुछ अहम जानकारियां सामने आ सकती है। आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 57 में रहने वाले दीपक अपनी बेटी को सानिया मिर्जा जैसे टेनिस स्टार बनाना चाहते थे। लेकिन अचानक क्यों उसने उसी की अपनी बेटी के ऊपर चार गोलियां दाग दी यह किसी को पता नहीं। इससे परिवार के अन्य लोग और आसपास पड़ोस के रिश्तेदार तक हैरान हैं। हालांकि अब इस पूरे घटनाक्रम में रोज कुछ ना कुछ अपडेट सामने आ रहा है।

हालांकि आप इस स्टोरी को लेकर के क्या सोचते हैं? राधिका और उनके पिता के बीच में जो द्वंद हुआ, जो पारिवारिक दबाव थे, इसको लेकर के आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

Leave a Comment