साइना नेहवाल के पति परुपल्ली कश्यप से हुई अलग।

इंडिया की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपने पति से अलग हो गई है। साइना नेहवाल की शादी 2018 में परुपल्ली कश्यप से हुई थी। परुपल्ली और साइना एक दूसरे को ईयर 1997 से जानते थे। दोनों बैडमिंटन प्रैक्टिस के दौरान ही मिले और इसके बाद समय-समय पर इन दोनों की मुलाकातें होने लगी।

अपने इंटरव्यू में साइना नेहवाल ने बताया कि 2010 के बाद साइना और परुपल्ली एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस होने लगे और दोनों ने डेटिंग करनी शुरू करी। फाइनली 2018 में दोनों ने शादी कर ली। परुपल्ली ने साइना नेहवाल के बारे में बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि साइना का मेरे बैडमिंटन पर बहुत पॉजिटिव प्रभाव पड़ा। और एक टाइम पर जब मैं बैडमिंटन को छोड़ने की सोच रहा था तब साइना ने ही मुझे बैडमिंटन खेलने के लिए और बैडमिंटन को जारी रखने के लिए मोटिवेट किया था। साइना और परुपल्ली दोनों का अगर कोई प्यार था तो वो था सिर्फ और सिर्फ बैडमिंटन।

दोनों की अक्सर बैडमिंटन को लेकर डिस्कशंस होती थी और दोनों एक दूसरे की खामियों पर बात करके एक दूसरे के खेल को सुधारने में काफी आगे रहते थे।

लेकिन कल जब साइना नेहवाल ने अपने डिवोर्स की अनाउंसमेंट की तो इस अनाउंसमेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया। साइना ने रीजन तो नहीं बताया डिवोर्स का लेकिन कहा कि कई बार चीजें जैसी हम चाहते हैं उस तरह से नहीं होती है और इसीलिए हमें कुछ चीजों को बीच में ही छोड़ना होता है। परपल्ली और मैं अलग हो रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में स्पोर्ट्स फील्ड में काफी तलाक देखने को मिले हैं। सबसे पहले सानिया मिर्जा का तलाक हुआ था। उसके बाद मारीकम का तलाक हुआ। क्रिकेट के फील्ड में भी हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल के तलाक हुए। और अब इसी बीच साइना नेहवाल के तलाक ने भी हर किसी को हैरान कर दिया है। एक साल पहले ही राधिका और अनंत अंबानी की शादी में साइना परुपल्ली के साथ जामगर पहुंची थी और वहां से साइना ने कई पिक्चर्स और वीडियोस भी शेयर किए थे।

Leave a Comment