तूने दिल के रकीबों संग मेरे दिल पे चलाई छुरिया है दिल पे चलाई छुरिया ये रिकॉर्ड हो रहा था ओके तो आशीष भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं लेकिन आपने इंटरनेट पे ना बहुत सारी रील्स देखी होंगी इस गाने पे अलग-अलग तरह की रील्स वायरल हो रही है आखिर ये रील वायरल होनी शुरू कैसे हुई यह ट्रेंड कैसे शुरू हुआ वो आपको बताते हैं पूरा इंस्टाग्राम और यूट्यूब मिलकर इस गाने को रटने में लगा हुआ है लोग दनादन रील्स बना रहे हैं एक समय पर ऐसे गानों को क्रिंज कहने वाली जनता आज ऐसी रील्स पर कमेंट कर रही है यह है।
पीक मेल कंटेंट यह गाना सिर्फ आम जनता तक ही नहीं रहा बल्कि सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड को भुनाने में लग गए कोरियोग्राफर और डायरेक्टर एमो डसूजा ने अपनी पत्नी के साथ एक रील पोस्ट की उसके बैकग्राउंड में यही गाना बज रहा होता है गाने का टाइटल है तूने दिल के रखीबो संग यह गाना कहां से आया अचानक से इंटरनेट पर कैसे फट पड़ा इसके वायरल होने की पूरी कहानी हम आपको बताएंगे साल 1995 में एक जहरीली फिल्म आई थी बेवफा सनम कृष्ण कुमार और शिल्पा शिरोड़कर लीड रोल्स में थे इस फिल्म को तब भी और आज भी सिर्फ एक ही कारण से याद किया जाता है वो है इसके गाने स्वषित एक तरफा आशिकों ने फिल्म के गानों को अपना एंथम बना लिया दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफा नाराज आई जैसे गाने आज भी टेमो रिक्शा और जीप में सुनाई पड़ते हैं 90ज के हिंदी सिनेमा म्यूजिक पर टी- सीरीज राज कर रहा था यह वो दौर था जब फिल्म की कहानी डायरेक्टर और एक्टर खोजने से पहले तमाम गाने तैयार कर लिए जाते थे महेश भट्ट की फिल्म आशिकी के साथ भी ऐसा ही हुआ था पहले गाने बन चुके थे उसके बाद कहानी रची गई ।
आपने दिल का आलम यह गाना सुना है वो आशिकी में नहीं था बल्कि उसे आशिकी के म्यूजिक एल्बम में रिलीज किया गया इसी तरह तूने दिल के रकीबों संग गाना बेवफा सनम फिल्म में नहीं था बल्कि एक अलग एल्बम में था इसे सोनू निगम ने गाया था मेकर्स ने बेवफा सनम पार्ट से नाम की कसेट एल्बम में इसे रिलीज किया था इसलिए इंटरनेट पर आपको इस गाने का कोई ओरिजिनल वीडियो नहीं मिलेगा वो बात अलग है कि अब इस पर इतनी रील्स बन गई हैं कि दर्जन भर वीडियो तैयार हो जाएंगे यह इतिहास में पहली बार नहीं हुआ है जब बेवफा सनम वायरल हुई हो आज के नूब्स को वायरल होने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है मगर बेवफा सनम प्रो है हमेशा से वही रही है।
यह सुंदर और शीतल की कहानी थी दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं किसी वजह से सुंदर को जेल हो जाती है वहां उसे पता चलता है कि शीतल किसी और से शादी कर रही है वह जेल से भागकर शीतल की कर देता है सुंदर जेल में दर्द भरे गाने गाता है फिर बाद में पता चलता है कि शीतल को सुंदर ने नहीं बल्कि किसी और ने मारा था सुंदर रिहा होने के बाद शीतल की कब्र पर जाता है लोग उसे रिहा होने पर बधाई देने आते हैं और पाते हैं कि वह मर चुका है फिल्म का अंत यही था कि अब दोनों प्रेमी एक हो चुके हैं इसे टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने डायरेक्ट किया था फिल्म के हीरो कृष्ण कुमार उनके छोटे भाई थे फिल्म को लेकर इतना हल्ला मचा कि एक अफवाह उड़ने लगी लोग कहने लगे कि कृष्ण कुमार ने सच में ऐसा किया था।
उन्होंने असली जिंदगी में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी मगर यह फर्जी बात थी फिर पड़ोसी देश से हवा बही कहा जाने लगा कि यह पाकिस्तानी कवि और गायक अताउल्लाह खान की जिंदगी पर आधारित है लोग अपनी छाती चौड़ी करके दावे ठोकने लगे कि अताउल्लाह को उनकी प्रेमिका ने धोखा दिया था उन्होंने उसकी हत्या कर दी उसके बाद जेल से उन्होंने गाने लिखना शुरू किया यह कहानी इंटरनेट ब्लूटूथ और केबल से भी पहले की है लेकिन आज भी इंटरनेट पर ऐसे बतेरे आर्टिकल्स मौजूद है जहां यह कहानी बिक रही है अगर आप भी इस कहानी को सच मानकर बड़े हुए हैं तो हम आपसे माफी मांगना चाहते हैं।
यह बात उतनी ही सच है जितनी कि यह कि संयुक्त राष्ट्र दुनिया भर में अमन और चैन के लिए कुछ कर रहा है मुद्दे पर लौटते हैं मिलेनियल्स के जमाने का गाना अब जैन बीटा के समय पर क्यों वायरल हो रहा है दरअसल राजन काली नाम के एक शख्स ने 6 जून को अपने Instagram पर एक रील डाली वहां तूने रकीबों संग मेरे गाना बज रहा है और एक शख्स उसकी धुन को पत्थर पर पीट कर बजा रहा होता है जनता उस शख्स के हुनर की तारीफ करने लगी यह रील आग की तरह फैली अभी आलम ऐसा है कि इस रील पर 160 मिलियन व्यूज यानी कि सिर्फ इसी रील को 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 15 मिलियन लाइक्स हैं।
यह सिर्फ ओरिजिनल वाली रील का आंकड़ा है इसे बहुत लोगों ने अपने-अपने पेज पर शेयर करके व्यूज बटोरे ऊपर से यूट्यूब पर भी यह धड़ाधड़ दौड़ रही है रील वाले कलाकार का नाम है राजू इतनी पॉपुलैरिटी के बाद उनका अपना इंस्टाग्राम पेज भी बन गया है उन्हें लोकल दुकानों के ऐड भी मिलने लगे हैं इस रील के वायरल होने के बाद राजू ने और भी गानों पर वीडियो बनाए हैं यह खबर आप तक पहुंचाए जाने तक उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 लाख 29,000 लोग फॉलो कर रहे हैं आपने बना ली इस गाने पर खैर बनाई है या नहीं बनाई है दिस इज योर चॉइस ।
