पत्नी के जाने की खुशी में दूध से नहाया पति।

कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन होती है। लेकिन जब यह बंधन जंजीर बन जाए तो इंसान उससे आजादी को ही मोक्ष मान लेता है। और जब ऐसी मुक्ति मिल जाए तो लोग मिठाई बांटते हैं, पार्टी करते हैं। लेकिन असम के एक शख्स ने तो सारी हदें ही पार कर दी। साहब ने अपनी खुशी में दूध से नहाना शुरू कर दिया।

जी हां, दूध की चार बाल्टियां, एक छत और बीच में खड़ा एक बेहद प्रसन्न, बेहद राहत महसूस करता इंसान। नाम है मणिक अली। यह कहानी है असम के नलबाड़ी जिले के मुकुलमुआ गांव निवासी मणिक अली की। यहीं के रहने वाले हैं मणिक अली। जिनकी जिंदगी में शादी का अध्याय जितनी उम्मीदों से शुरू हुआ, उतना ही ठका देने वाला निकला। मणिक की शादीशुदा जिंदगी शुरू से सामान्य थी। लेकिन फिर उनकी पत्नी के किसी और के साथ रिश्ते की खबर आने लगी। गांव में बातें होने लगी और मणिक के मन में शक और तकलीफ ने घर बना दिया।

लेकिन एक बाप के लिए बेटी की परवरिश सबसे ऊपर होती है। इसीलिए जब पत्नी दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई तब भी मणिक ने उसे माफ कर दिया। वापस घर ले आया। सिर्फ इसीलिए कि बेटी मां से दूर ना हो। पर हालात दोहराए जाने लगे। पत्नी फिर चली गई और इस बार मणिक ने फैसला लिया अब और नहीं। उन्होंने अपनी शादी को कानूनी रूप से खत्म कर दिया और जैसे ही कोर्ट से तलाक के पेपर मिले उन्होंने अपनी आजादी का जश्न मनाया। दूध से स्नान करके करीब 40 लीटर दूध मणिक ने खुद पर उड़ेल लिया जैसे कोई पुरानी परछाई को धो देना चाहता था। कुछ लोगों को यह नाटक लगा।

कुछ को दिखावा लेकिन मणिक के चेहरे पर जो सुकून था वो कैमरे से भी छुप नहीं सका। मणिक का कहना है कि शादी एक पवित्र बंधन है लेकिन जब उसमें भरोसा ही ना बचे तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता और शायद इसी भरोसे के टूटने से मणिक के भीतर जो बोझ था वो तलाक के बाद उतर गया और यह दूध बस उस आजादी का प्रतीक बन गया। शायद आपने दूध से अभिषेक होते देखा होगा मंदिरों में किसी संत पर। लेकिन ये था एक साधारण इंसान का स्वतंत्रता स्नान। मणिकली की यह अनोखी खुशी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

लेकिन यह कहानी सिर्फ एक मजाक नहीं। यह उस दर्द और राहत का बयान है जिसे कई लोग चुपचाप जीते हैं। कभी रिश्तों में नमी कम हो जाए तो शायद दूध भी आंखों को धो नहीं पाता। लेकिन मणिक ने तो खुद को ही धो डाला और शायद अपने अतीत को भी। पत्नी से अलग होने के बाद मणिक अब आजाद महसूस कर रहा है।

इसीलिए वो चार बाल्टी में लगभग 40 लीटर दूध डालकर नहाता हुए देखा गया। इस पर मणिक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पतिप का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता होता है। लेकिन जब उस रिश्ते में विश्वास की नींद कमजोर हो जाए तो उसे निभाना मुश्किल हो जाता है।

मणिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। हालांकि तलाक के बाद मणिक के दूर से नहाने की घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।

Leave a Comment