शादी से डर रहीं ‘सुपरस्टार’ की बेटी ! सिर्फ लिव-इन में रहना पसंद ! एक्स-बॉयफ्रेंड ने बुरी तरह तोड़ा दिल !

श्रुति हासन को लगता है शादी से डर, लिविन से प्यार, शादी से ऐतराज। लिविन में ज्यादा सिक्योर फील करती हैं कमल हासन की लाडली। मां पापा के कड़वे रिश्ते का एक्ट्रेस पर पड़ा गहरा असर। एक्स बॉयफ्रेंड ने भी दिए दिल पर कई घाव। साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली श्रुति हासन को शादी से डर लगता है।

लाइफ लॉन्ग पार्टनर से नहीं, कमिटमेंट से नहीं और लिव इन में रहने से भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं। बस शादी नहीं करना चाहती। शादी के लीगल पेपर से डर लगता है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि कमल हासन की लाडली बेटी श्रुति हासन खुद कह रही हैं।

श्रुति अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। कभी वह प्लास्टिक सर्जरी की बात कर रही होती हैं तो कभी शादी को लेकर अपने ओपिनियन रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शादी से बहुत डर लगता है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शादी के बहुत करीब पहुंच गई थी लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी शादी टूट गई। वहीं श्रुति ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपने मां पापा के रिश्ते को लेकर भी बात की थी और कहा था कि जब उनके पेरेंट्स कमल हासन और उनकी मां सारिका अलग हुए थे तो उनकी जिंदगी एकदम बदल गई थी। जिसके चलते लोग बातें कर रहे हैं कि इन दोनों वजहों से श्रुति हासन का शादी पर से विश्वास उठ गया है।

श्रुति हासन ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में शादी प्यार और मां बनने को लेकर खुलकर बात की जिसके चलते वह चर्चाओं का विषय बन गई हैं। श्रुति ने कहा कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थी। लेकिन शादी का ख्याल उन्हें डराता है। उनके अकॉर्डिंग शादी एक बड़ा कमिटमेंट होता है और इसमें कई जिम्मेदारियां जुड़ी होती है। श्रुति ने कहा कि उन्होंने अपनी पहचान बनाने में बहुत मेहनत की है और वह नहीं चाहती कि इसे कागज के टुकड़े यानी कि शादी के सर्टिफिकेट से बांध दिया जाए।

हालांकि वह प्यार वफादारी और रिश्ते में पूरी तरह विश्वास रखती हैं। श्रुति ने बताया कि वह एक समय में शादी के बहुत करीब पहुंच गई थी। लेकिन रिश्ता इसलिए नहीं चला क्योंकि दोनों के बीच तालमेल नहीं था। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए माता-पिता का एक साथ होना बहुत जरूरी है। वह सिंगल मदर नहीं बनना चाहती क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चे के लिए दो लोगों का साथ रहना बेहतर होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह बच्चा गोद लेने का सोच सकती हैं क्योंकि उन्हें बच्चे बेहद प्यारे लगते हैं। वहीं उनके लास्ट पब्लिक रिलेशनशिप की अगर बात करें तो श्रुति हसन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शांतनु हज़ारिका ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रही हैं।

सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिकली रोमांस करना हो दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आया करते थे। हालांकि 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद श्रुति और शांतनू ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इस ब्रेकअप को लेकर जब एक्ट्रेस से पूछा गया तब श्रुति ने बताया था कि मैंने रिश्ते में अपना बेस्ट दिया था। लोग पूछते हैं कि कौन सा बॉयफ्रेंड है? लोगों के लिए यह नंबर हो सकता है, लेकिन मेरे लिए यह वह नंबर है जब मैं किसी रिलेशनशिप में फेल हुई। वहीं श्रुति के अगर वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म सालार पार्ट वन सीस फायर में देखा गया था। इसके अलावा उनकी सालार पार्ट टू भी आने वाली है। जिसकी शूटिंग बाकी है।

Leave a Comment