सैफ के बाद करीना कपूर की कार पर हुआ हमला,अनजान लोगों को देख बुरी तरह से डरीं बेबो।

सैफ पर हमले के बाद करीना पर भी हुआ था हमला। जब अनजान लोगों ने करीना की कार को था घेरा तब डर के मारे बुरी तरह से कांप गई थी करीना। 6 महीने बाद हुआ शॉकिंग खुलासा। जी हां, सैफ अली खान पर जनवरी में हुए हमले के 6 महीने बाद वो खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। सैफ के बाद करीना पर भी अटैक हुआ था और इस घटना ने बेवो की रूह तक को कपा दिया था।

यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उस शख्स ने किया है जिसके कंधे पर नवाब परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और वो शख्स है रौनित रॉय। जैसा कि जग जाहिर है कि जनवरी के महीने में जब एक शख्स चोरी के इरादे से नवाब परिवार के बांद्रा स्थित घर में घुस गया था। उस शख्स ने जेह को बंदी बनाने की कोशिश की थी। तो वहीं अपने परिवार को बचाने के चक्कर में सैफ चाकू से बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद ही करीना ने अपनी सिक्योरिटी टीम को बदलने का फैसला लिया था और अपने परिवार की जिम्मेदारी रौनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दी थी। बीते 6 महीने से रौनित की सिक्योरिटी कंपनी नवाब परिवार की सुरक्षा में जुटी हुई है और अब रौनित ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि सैफ पर हमले के बाद करीना पर भी हमला किया गया था।

उन्होंने इस अटैक की डिटेल बताते हुए कहा कि सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर लौट रहे थे। हर तरफ भारी भीड़ और मीडिया मौजूद थी। जब करीना भी अस्पताल से घर लौट रही थी तो उनकी कार पर हमला हुआ इसलिए वह डर गई क्योंकि आसपास मीडिया भी था। लोग भी बहुत पास आ गए थे और उनकी कार थोड़ी हिल गई थी। तभी उन्होंने मुझसे सैफ को घर लाने के लिए कहा इसलिए मैं उन्हें लेने गया और जब वह घर पहुंचे तो हमारी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही तनाव थी।

साथ ही हमें पुलिस बल का भी पूरा सहयोग मिला। अब सब ठीक है। इसके साथ ही रोहित ने यह भी बताया कि हमले के बाद जब उन्होंने पहली बार नवाब परिवार के घर की विजिट की तब वह यह देखकर दंग रह गए कि उनके घर में सिक्योरिटी के मामले में कई लूप होल्स थे। उनके घर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। जिसके बाद उनकी सलाह पर करीना ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

गौरतलब है कि सैफ अली खान पर चाकू अटैक के बाद करीना अपने दोनों बच्चों जे और तैमूर की सिक्योरिटी को लेकर बेहद चिंतित हो गई थी। करीना ने जे और तैमूर की तस्वीरें ना खींचने की गुजारिश भी मीडिया से की। सैफ और करीना नहीं चाहते हैं कि अब उनके बच्चे अनवांटेड लाइमलाइट में आए। फिलहाल सैफ करीना अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई से मीलों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं।

Leave a Comment