कैफे पे हुए हादसे के बाद कपिल शर्मा की संपत्ति को लेकर हुआ खुलासा, करोड़पति कॉमेडियन हैं कई घरों के मालिक।

बेहद आलीशान है कपिल का मुंबई वाला घर। करोड़ों की कीमत वाले घर में बीवी बच्चों और मां संग रहते हैं कॉमेडियन। कनाडा में कैफे पर वार के बाद तेज हुई कपिल की प्रॉपर्टीज की चर्चा। मुंबई के साथ-साथ पंजाब में भी है कई फार्म हाउस। फेमस कॉमेडियन और द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के मालिक कपिल शर्मा अपने कैफे में हुए हादसे को लेकर खबरों में बने हुए हैं।

यह तो आप सभी जानते हैं कि बेहतरीन कॉमेडियन एक्टर प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ चंद दिन पहले ही कपिल ने बिजनेसमैन के तौर पर कनाडा में अपनी वाइफ के साथ मिलकर एक बेहद खूबसूरत कैफे खोला था। कैप्स कैफे के नाम से शुरू किए गए इस रेस्टोरेंट में अचानक गोलीबारी की खबरों ने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है। तो वहीं इस गोलीकांड के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर और प्रॉपर्टीज की चर्चा भी खूब की जा रही है।

सबसे पहले आपको बता दें कि कपिल शर्मा मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के डीएलएच एनक्लेव में अपनी बीवी बच्चों और मां के साथ रहते हैं। वीडियोस में आप कॉमेडियन के घर के बाहर का नजारा भी देख सकते हैं। इस आलीशान बिल्डिंग के नौवें फ्लोर पर कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। जी हां, इस साल गणपति उत्सव का जश्न कपिल शर्मा के घर पर देखने को मिला जब उन्हें गणेश स्थापना की थी। जिसके बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसमें कपिल शर्मा के आलीशान घर की खूबसूरती को फैंस ने नोटिस किया था। बताते चले कि कपिल के घर की कीमत लगभग ₹15 करोड़ बताई जाती है। गौर करने वाली बात है कि 15 करोड़ के आलीशान घर में शानदार डाइनिंग रूम, काफी बड़ी बालकनी, खूबसूरत मंदिर, डाइनिंग एरिया है।

खास बात है कि कपिल शर्मा के घर का इंटीरियर मॉडर्न होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी है जो उनके आलीशान घर को और भी लग्जरी बनाता है। कपिल शर्मा के सोशल मीडिया हैंडल Instagram से निकाली गई तस्वीरों में आप यह भी देख सकते हैं कि घर के डाइनिंग रूम में दीवार के बराबर एक बड़ी सी पेंटिंग लगी हुई है जिसमें जंगल के खूबसूरत सीनरी और मोर बने हुए हैं।

सफेद फ्लोरिंग और बेच कलर के फर्नीचर इस घर को और भी ज्यादा क्लासी टच दे रहे हैं। इसके बाद इस तस्वीर में यह देख सकते हैं कि कपिल शर्मा के घर में लग्जरी म्यूजिक सेटअप भी है। जी हां, यह बात तो जमाने को पता ही है कि कपिल शर्मा कॉमेडियन होने के साथ-साथ संगीत के भी शौकीन है और बेहद अच्छा गाते भी हैं।

तो बस अपने इसी शौक के चलते कपिल ने अपने घर में एक शानदार म्यूजिक स्टूडियो भी बनाया हुआ है। जो कि डाइंग रूम से अटैच है और एक कांच की दीवार से सेपरेट किया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि कपिल शर्मा 15 साल तक इंडस्ट्री में मेहनत करने के बाद आज 280 करोड़ के मालिक हैं। मुंबई में आलीशान घर के साथ-साथ एक्टर के पास पंजाब में कई लग्जरी फार्म हाउस भी हैं।

Leave a Comment