अपने कैफे पर हुए हादसे को लेकर बोले कपिल – हमने बहुत उम्मीदों से इसे बनाया था अब…

पिछले हफ्ते जिस कैप्स कैफे की अनाउंसमेंट कपिल शर्मा ने की जिस कैफे को कपिल शर्मा ने सॉफ्टली लॉन्च कर लिया था उस कैफे पर हादसा हुआ। कपिल शर्मा की तरफ से अब इस पूरे इंसिडेंट पर रिएक्शन आया है।

कपिल शर्मा ने खुद ने तो सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन कपिल की वाइफ जीनी ने एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने यह कैफे इसलिए खोला था ताकि लोग वहां पर आकर मेमोरीज बनाएं। अच्छे से बात करें, अच्छे रिश्ते बनाएं। लेकिन इस तरह के इंसिडेंट ने हमें भी शॉक में डाल दिया है। हम अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह हुआ क्यों और कैसे हो गया।

एजेंसीज अपना काम कर रही है। हम स्ट्रांगली खड़े हैं। लोग जिन्होंने हमें सपोर्ट किया है जो हमारे साथ हैं। उन्हीं की वजह से यह कैफे आज है और यह कैफे इसी तरह से स्ट्रांगली खड़ा रहेगा। हम वायलेंस की निंदा करते हैं और कैप्स कैफे सिर्फ और सिर्फ लोगों के लिए है।

लोगों की वजह से है। आपको बता दें कि यह इंसिडेंट रात के 1:00 बजे हुआ। एक शख्स ने कपिल के कैफे की तरफ फायरिंग की। 12 राउंड उसने पिस्टल के फायर किए। इस दौरान कपिल के कैप्स कैफे में स्टाफ मेंबर्स मौजूद थे जो बुरी तरह डर गए। वो अंदर जाकर छुप गए। कैफे का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। जहां दीवारों पर गोलियों के निशान हैं, वहीं कुछ शीशे भी टूटे हैं। कनाडा में कपिल शर्मा ने अपना यह कैफे लॉन्च किया था और पिछले हफ्ते ही उन्होंने इसकी अनाउंसमेंट की.

Leave a Comment