खालिस्तानियों के निशाने पर क्यों आए कपिल शर्मा ?

आज कनाडा से बड़ी खबर आई है। कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे को खस्तानी बदमाशो ने निशाना बनाया है। हाल ही में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर शहर में कपिल शर्मा ने कैप्स कैफे नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया था।

कल देर रात इस कैफे पर फायरिंग की गई। पता लगा कि एक गाड़ी में कुछ बदमाश आए। उन्होंने कपिल शर्मा के कैफे पर अंधाधुंध वार की और भाग गए। इस वार में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन रेस्टोरेंट के बाहरी हिस्से को कुछ नुकसान हुआ है। बाद में इस हादसे की जिम्मेदारी खास्तानी बदमाश हरजीत सिंह लड्डी ने ली।

हरजीत बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। एक बयान में हरजीत ने कहा कि कपिल शर्मा ने अपने शो में कुछ कमेंट्स किए थे जो उसको पसंद नहीं आए। इसलिए उसने कैप्स कैफे पर वार किया। कपिल शर्मा के रेस्टों पर किया गया हमला कायराना है। कहां है कनाडा के वो लोग जो खस्तानियों को फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के नाम पर प्रोटेक्शन देते हैं। कहां है वो लोग जो कहते हैं कि सबको अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है?

तो क्या कपिल शर्मा को अपनी बात कहने का हक नहीं है? मैं नहीं जानता कि उनके किस कमेंट को बहाना बनाया गया। लेकिन उन्हें डराने की कोशिश करना कैसे जस्टिफाइड है? जहां तक मैं जानता हूं कपिल शर्मा कभी कोई ऐसी बात नहीं कहते जो किसी को हर्ट करें। पुतलों को हंसाने का काम करते हैं। इसलिए उन पर वार करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।

Leave a Comment