59 के सलमान खान की मिटी भूख-प्यास,एक चम्मच चावल से कर रहे हैं गुज़ारा,भाईजान का हुआ ये कैसा हाल ?

59 के सलमान की मिट गई भूख प्यास। दाल राइस के शौकीन सलमान सिर्फ एक चम्मच चावल खाकर कर रहे हैं गुजारा। ना पंखा ना एसी सलमान को अब कुछ नहीं सुहाता। जी हां, शॉकिंग है लेकिन सच है। बीते दिनों तीन-तीन गंभीर बीमारियों से जूझने का खुलासा करने के बाद अब सलमान का एक नया डेली रूटीन सामने आया। जिसने हर किसी को चौंका डाला। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा कैसे हो सकता।

भाई दाल चावल के शौकीन सलमान रोजाना सिर्फ एक चम्मच चावल खाकर गुजारा कर रहे हैं और तो और बिना पंखे और एसी के रहने को मजबूर हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई तो फैंस ने कनेक्शन सलमान की गंभीर बीमारियों से जोड़ दिया। हालांकि आपको बता दें कि जैसा फैंस सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि एक चम्मच चावल, ना एसी, ना पंखा, ना । इन सभी का कनेक्शन टाइगर की फिटनेस से है.

जी हां, बीते दिनों अपनी खोई हुई फिटनेस और लटकी हुई तोंद को लेकर जबरदस्त ट्रोल हुए सलमान फिलहाल अपने लुक्स पर जमकर ध्यान दे रहे हैं। जिसका नतीजा भी सलमान की दो हालिया तस्वीरों में देखने को मिला।

सोर्सेस के मुताबिक सिकंदर सलमान अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में दमदार लुक में दिखने के लिए स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो कर रहे हैं। साथ ही सैनिक के रोल में फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भाईजान की लेटेस्ट तस्वीरों में ट्रांसफॉर्मेशन साफ-साफ जाहिर है।

साल की शुरुआत में जब सलमान को अपने लुक्स को लेकर लंबे वक्त तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। आज उन्हीं ट्रोलर्स को एक्टर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान के वर्कआउट सेशंस के बारे में बताया जा रहा है। वो हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग के साथ वॉल्यूम सेट भी कर रहे हैं। जिसमें वह हफ्ते में छ दिन हर सेशन में एक मसल ग्रुप पर फोकस कर रहे हैं।

हल्का डिहाइड्रेशन होने और फैट और पानी कम करने की प्रोसेस को तेज करने के लिए बिना एयर कंडीशनिंग या पंखे के ट्रेनिंग करते हैं। हर सेशन 1 घंटे का होता है और इसमें रेजिस्टेंस वर्कआउट के साथ-साथ तेज आउटडोर कार्डियो भी शामिल होता है। खबरों के मुताबिक सलमान की डाइट में भी काफी बदलाव आया। बताया जा रहा है कि भाईजान के खाने में घर का बना खाना शामिल है। जिसमें लीन प्रोटीन, सब्जियां और दिन में सिर्फ एक चम्मच चावल शामिल है। जबकि प्रोसेस्ड कार्ब्स और अल्कोहल पूरी तरह से बंद कर दिए गए। अबस्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट सेशंस के बाद फैंस सलमान का फिल्म में नया लुक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान को बेहद उम्मीदें हैं।

लंबे वक्त से एक्टर एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं और सलमान को पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म उनके करियर के गिरते ग्राफ को उठाने में कामयाब रहेगी। इस फिल्म के जरिए वह देशभक्ति के रंग मेंंगे नजर आएंगे। बात सलमान की हेल्थ और उनकी बीमारी की करें तो बीते दिनों ही उन्होंने यह खुलासा किया.

Leave a Comment