दुबई में शेखों की बदनाम पार्टी में क्या-क्या?, क्या होती है ‘पोर्टा-पोटी पार्टी’?

दुबई अल्ट्रा लग्जुरियस शहर है। लेकिन यहां की सीक्रेट पार्टियों के ट्रेंड ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी। आखिर पोर्टा पॉट पार्टीज क्या है और इसमें विदेशी महिलाओं को किस तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है। दुबई का नाम सुनते ही आंखों के सामने चमचमाती इमारतें, शानदार होटल और रईसों की लग्जरी जिंदगी और इसकी तस्वीर ज़हन में आती है।

लेकिन इसके चमक-दमक के पीछे एक ऐसा डरावना सच है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दुबई में बहुत ही सीक्रेट तरीके से कुछ पार्टीज का आयोजन किया जाता है और ऐसी पार्टियों को पोटा पोटी पार्टी कहा जाता है। इन पार्टियों का आयोजन प्रशासन से छिपकर किया जाता है। जहां लड़कियों को चमकधमक भरी जिंदगी का सपना दिखाकर शोषण और अमानवीय तरीके से इच्छा का शिकार बनाया जाता है।

पोर्टा पॉटी पार्टी निजी कार्यक्रम होते हैं। जहां जवान लड़कियां जिनमें ज्यादातर मॉडल होती हैं। वह अभिनेताओं और प्रभावशाली लोगों के अय्याशी का शिकार बनती हैं। इन्हें आलीशान गिफ्ट दिया जाता है। इनके रहने के लिए फाइव स्टार होटल में व्यवस्था होती है। इन्हें महंगे डिजाइनर बैग और आभूषण के वादे से लुभाया जाता है और इनके बदले में इन्हें अपमानजनक शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना पड़ता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि लड़कियों के शरीर से अमानवीय तरीके की हरकत की जाती है और क्रूरता से शिकार बनाया जाता है।

पोटा पॉटी पार्टी के दौरान लड़कियों के साथ बहुत ही घिनौनी हरकत की जाती है। उन्हें इसके लिए जबरदस्ती मजबूर किया जाता है। जैसे उनके शरीर पर थूकना, करना, दूसरी क्रूर हरकत करना। उन्हें अपने घरों में जंजीरों से बांधकर जानवरों की तरह रखना। उन्हें अपशब्द बोलते हैं और मानसिक तौर पर अपमानित करते हैं। यह पार्टियां कथित रूप से अमीर, अरब व्यापारियों और शेखों द्वारा आयोजित की जाती है। जहां मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और एक्टर्स को महंगे उपहार, गहने और नगद रकम का लालच देकर बुलाया जाता है।

कुछ दिन पहले 20 साल की एक मॉडल दुबई में एक सड़क किनारे पड़ी मिली। हाथ, पैर और स्पाइन टूटा हुआ था। शरीर से लथपथ था। रिपोर्ट के मुताबिक यह दुबई की पोर्टा पोटी पार्टी में शामिल हुई थी।

Leave a Comment