40 की अंकिता लोखंडे है प्रेग्नेंट,जैन परिवार में आने वाला है नन्हा मेहनाम।

कंफर्म हुई अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी। मां बनने वाली है टीवी की अर्चना। विक्की जैन की बीवी ने बताया मां बनने का सच। जल्द गूंजेगी जैन परिवार में बच्चे की किलकारी। खुशी से झूम उठे अंकिता विक्की के फैंस। जी हां, छोटे पर्दे की अर्चना उर्फ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी की चर्चा एक बार फिर से इंटरनेट की दुनिया से लेकर छोटे पर्दे के गलियारे तक शुरू हो गई है। क्योंकि इस बार 40 साल की अंकिता लोखंडे ने खुद अपने मां बनने का सच सभी को बताया है।

नेशनल टेलीविजन पर मां बनने का खुलासा करते हुए जैन परिवार की बहू नेनन्हे मेहमान के आने की गुड न्यूज़ सबको सुनाई। अब विक्की जैन की लेडी लव अंकिता लोखंडे का यही खुलासा आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लड़ाकू कपल अंकिता और विक्की के फैंस इस गुड न्यूज़ को सुनने के बाद खुशी से झूम भी रहे हैं। दरअसल यह तो आप सभी जानते हैं कि लड़ाकू क्यूट और लाखों दिलों पर राज करने वाले कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शिफ्ट्स में नजर आ रहे हैं। और कभी एक दूसरे के साथ लड़ते झगड़ते तो कभी प्यार से लाड लड़ाते हुए खाना बनाते हुए। अंकिता और विक्की इस शोमें काफी लोगों को पसंद भी आते हैं। अब इसी शो के सेट पर अंकिता लोखंडे ने मां बनने की गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट की है।

सबसे पहले आपको बता दें कि लाफ्टर शेफ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें अंकिता लोखंडे के हाथ से शो के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक खाने का कोई सामान छीन लेते हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इसके बाद अंकिता कृष्णा के पीछे-पीछे भागते हुए अपना सामान वापस लेने की कोशिश करती है। लेकिन फिर अचानक से अंकिता लोखंडे अपना पेट पकड़ लेती हैं और जोर से कहती हैं मुझे ज्यादा मत दौड़ाओ मैं प्रेग्नेंट हूं। वेल इतना ही सुनते ही शो के सेट पर मौजूद सभी लोगों के साथ-साथ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का मुंह खुला रह जाता है और सभी के होश उड़ जाते हैं और कृष्णा बार-बार यही पूछते हैं कि क्या यह सच है? जी हां, फिर खुशी से कृष्णा अभिषेक जोर से यह कहते नजर आते हैं कि लल्ला होगा।

यह सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास आते हैं और पूछते हैं क्या वाकई में वह मां बनने वाली हैं? वेल अब जहां अंकिता के इस खुलासे और प्रोमो को देखने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है और फैंसलगातार अंकिता को बधाइयां भी दे रहे हैं। आग की तरह वायरल प्रोमो को देखने के बाद अंकिता के फैंस खुशी से झूम रहे हैं और लगातार मां बनने वाली अंकिता को बधाइयां भी दे रहे हैं।

हालांकि इस प्रोमो में अंकिता ने मां बनने का खुलासा तो जरूर किया लेकिन इसके बाद कोई भी रिएक्शन नहीं दिया और कुछ भी नहीं कहा। अब विक्की जैन की लेडी लव ने मां बनने की बात मजाक में कही। क्या वाकई में अंकिता प्रेग्नेंट है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल उम्मीद यही की जा रही है कि इस बार यह प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट सच ही हो।

Leave a Comment