सना खान की मां सैयदा बेगम का निधन। आंखों में आंसू चेहरे पर मातम लिए मां को दी आखिरी विदाई। मां का जनाजा देख फूट-फूट कर रोई सना। अपनी मां के सबसे करीब थी मिसेज खान। सना पर टूटा दुखों का पहाड़ रो-रो कर बुरा हाल। बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी सना खान की मां सैयदा बेगम का निधन हो गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सना खान की मां लंबे वक्त से बीमार चल रही थी। जिसके चलते बीते दिन 24 जून को उन्होंने अंतिम सांसे ली। अपनी मां के जाने का दुख सना खान बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा इन्नाल्लाह व इन्ना इलैही रजना मेरी प्यारी मां अल्लाह को प्यारी हो गई।

उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी मां काफी वक्त से बीमार चल रही थी। उन्होंने लिखा मेरी मां लंबे समय से हेल्थ की परेशानी से जूझ रही थी। लेकिन अब वह अल्लाह के पास लौट गई हैं। इसी बीच सना खान की मां सैयदा बेगम के आखिरी विदाई की वीडियोस और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें सना खान को रोते बिलहकते हुए देखा जा सकता है। वो इतना रो रही हैं कि उन्हें संभालना तक मुश्किल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सना खान की मां का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। वहीं पास खड़ी सना खान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह यह सदमा बर्दाश्त करने की हालत में नजर नहीं आ रही हैं। वह बुरी तरह रोए जा रही थी।

वहीं आसपास खड़ी महिलाएं सना खान को संभालने की कोशिश कर रही हैं और सांत्ववाना दे रही हैं। उसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सना रोती हुई अंदर चली जाती हैं। इस मुश्किल घड़ी में सना खान के पति मुफ्ती अनस ने अपनी सास की अंतिम यात्रा की पूरी जिम्मेदारियां उठाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वहजनाजे के आगे-आगे चल रहे हैं और जनाजे की नमाज की ओर सभी लोगों को गाइड कर रहे हैं। आपको बता दें सना खान का दुख बांटने उनके इंडस्ट्री के कुछ दोस्त भी उनसे मिलने आए। जैसे जावेद अली, ज़द दरबार, महजबीन, कोटवाला और उनके करीबी परिवार के सदस्य भी सना के साथ पल-पल दिखाई दिए।
आपको बता दें सना ने जब इस दुखद खबर को अपनी Instagram स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किया था। उस वक्त उनके फैंस भी उनकी चिंता में घिर गए थे और उन्हें सांत्वना देते हुए खूब कमेंट किए। जो भी सना खान को फॉलो करता है, जानता होगा कि वह अपनी मां के कितने करीब थी।सना की प्रेगनेंसी के दौरान भी उनकी मां ने उनका खूब ख्याल रखा था और कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सना अक्सर अपनी मां के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती थी। जिससे पता चलता था कि उनका रिश्ता बहुत गहरा था। अब उनकी मां का 24 जून को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है।