वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान लड़की से बदतमीजी करना राम कपूर को पड़ा भारी

राम कपूर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्हें अपनी ही वेब सीरीज के प्रमोशन से हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम ने जियो हॉटस्टार की टीम पर कमेंट्स पास किए। उन्होंने प्रमोशन के दौरान एक शॉर्ट ड्रेस पहनी लड़की पर भी भद्दा कमेंट किया। राम कपूर की बहुत जल्द जियो होटस्टार पर वेब सीरीज मिस्ट्री रिलीज होने जा रही है।

लेकिन अब उन्हें मेकर्स ने प्रमोशन से हटा दिया है। प्रमोशन इंटरव्यू में सिर्फ मोना कपूर अकेले होंगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक राम कपूर, मोना कपूर और जियो हॉटस्टार के एग्जीक्यूटिव्स के साथ मेरियट होटल में बैठे थे। वहां राम ने ऐसे कमेंट्स पास किए जिससे टीम के लोग असहज हो गए। वहां मौजूद एक इंसाइडर ने बताया उनके जोक्स का टोन और कंटेंट काफी अनप्रोफेशनल था। उस दिन लगातार इंटरव्यूज थे। इस पर वर्क प्रेशर के लिए उन्होंने बोला कि ऐसा फील हो रहा है जैसे सामूहिक उत्पीड़न हो रहा है।

एक महिला जर्नलिस्ट उस वक्त उनका माइक सेट कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम कपूर ने उसी शाम जियो हॉटस्टार की पब्लिक रिलेशन टीम के कपड़ों पर भी भद्दा कमेंट किया। एक टीम मेंबर ने बताया कि राम कपूर ने छोटी ड्रेस पर कमेंट किया।

मेंबर ने बताया कि राम कपूर ने एक साथी के ड्रेस को देखकर कहा कि उसके कपड़े उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक और स्टाफ ने बताया कि राम कपूर की बातें तुरंत समझ में नहीं आई। लेकिन जब शाम को स्टाफ एक साथ बैठा और फिर उन सारी आपत्तिजनक बातों पर चर्चा हुई जो राम ने कही थी। यही नहीं राम कपूर ने वहां मौजूद एक लड़के के लिए बोला कि काश तुम्हारी मां ने उस दिन सिर दर्द का बहाना बना दिया होता तो तुम पैदा नहीं हुए होते।

इसके साथ ही राम ने सिक्स पोजीशन के रेफरेंसेस भी दिए। अगले दिन ओटीटी प्लेटफार्म के सीनियरलोगों की एचआर टीम से बात हुई तो तय किया गया कि राम को प्रोफेशनल एक्टिविटीज में नहीं ले जाया जाएगा। यहां डिग्निटी को प्राथमिकता दी जाती है। अब इंटरव्यूज अकेले मोना कपूर देंगी। राम कपूर पिछले दिनों एकता कपूर के साथ भी अपने विवादों को लेकर चर्चा में थे। राम के इस व्यवहार ने लोगों को चौंका दिया है। इतने सीनियर एक्टर होने के बाद भी उन्होंने ऐसी हरकतें की इस पर विश्वास करना भी मुश्किल है।

Leave a Comment