लता मंगेशकर के मैनेजर गणपत से अपनी शादी की दर्दनाक कहानी बताई आशा जी ने

वेटन सिंगर आशा भोसले जी की आवाज में जब फैंस उनका गाना सुनते हैं तो दिल को सुकून मिलता है। कितनी खुशी और कितनी मुस्कुराहट है उनकी आवाज में। बट कम ही लोग जानते हैं कि इस मुस्कुराहट के पीछे बहुत दर्द छिपा है। आशा भोसले जी ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा डिसीजन लिया था जिस वजह से उन्होंने ही बहुत ज्यादा प्रॉब्लम्स झेली थी।

एक तरफ उनके स्टारडम की चर्चा हो रही थी और दूसरी तरफ उनके साथ डोमेस्टिक वायलेंस जैसी भी चीजें हो रही थी। यह तब हुआ जब आशा भोसले जी 16 साल की थी। 16 साल की उम्र में उन्होंने 31 साल के गणपत राव के साथ शादी कर ली। यह गणपत राव और कोई नहीं बल्कि आशा भोसले की बड़ी दीदी लता मंगेशकर का ही मैनेजर था। उसका घर में आना-जाना था। तभी दोनों का अफेयर शुरू हुआ और फिर शादी हो गई। शादी के बाद लता मंगेशकर और पूरे परिवार ने आशा भोसले के साथ रिश्ता तोड़ दिया। इधर आशा भोसले को अकेले सब कुछ झेलना पड़ा। यह शादी जो बहुत ही टॉक्सिक, बहुत ही थी, इसके बारे में आशा भोसले कभी बात ही नहीं करना चाहती है। बट अब फाइनली उन्होंने चुप्पी तोड़ी है उस दौर के बारे में, उस रिश्ते के बारे में और तब उनकी लाइफ कितनी टफ थी।

आशा भोसलेने कहा, मेरे पति का गुस्सा बहुत तेज था। उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया। लेकिन फिर भी मैंने घर के बाहर मेरे पति के बारे में कभी बात नहीं की और हिंदू धर्म के तहत एक पत्नी का जो कर्तव्य होता है वह मैंने निभाया। आशा भोसले ने यह भी कहा कि जब मैं मेरे तीसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थी तब मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर छोड़कर जाने के लिए कह दिया।

मुझे एक दिन ऐसा लगा कि मैं अपने आप को खत्म कर दूं। मैं 4 मंथ प्रेग्नेंट थी और तब मैंने बहुत सारी नींद की गोलियां खा ली थी और मैं हॉस्पिटल में थी। अपनी बात खत्म करते हुए आशा भोसले जीने कहा कि मेरे बच्चे का प्यार मेरे प्रति इतना था कि यह सब करने के बावजूद मैं बच गई। कुछ इस तरह से आशा भोसले जी की पहली शादी काफी मुश्किलों से भरी रही।

Leave a Comment